haridwar bhel बीएचईएल हरिद्वार की सेंट्रल फाउंड्री फोर्ज प्लांट (सीएफएफपी) इकाई की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से, एक नई इलेक्ट्रिक आर्क फरनेस की स्थापना की जाएगी । साथ ही स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस) का भी विस्तारीकरण किया जाएगा । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली ने, आज इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। haridwar bhel

haridwar bhel कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री मुरली ने कहा कि अपने सम्मानित ग्राहकों को समय पर, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है कि हम अपनी उत्पादन क्षमता में वृद्धि करें । उन्होंने कहा कि बीएचईएल आधुनिकतम तकनीकों को अपनाने में हमेशा आगे रहा है और इस नई फरनेस की स्थापना, इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। haridwar bhel

उल्लेखनीय है कि 30 टन क्षमता की यह फरनेस उच्च दक्षता वाले उपकरणों से सुसज्जित है । इससे सीएफएफपी की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ, ऊर्जा खपत में भी कमी आएगी। इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएफएफपी) श्री रंजन कुमार सहित अन्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *