कोतवाली नगर

सार्वजनिक स्थान पर आने जाने वाले व्यक्तियो को अपनी ओर आकर्षित करने वाली महिलाओ को हरिद्वार पुलिस ने हिरासत में लिया

हरिद्वार पुलिस द्वारा 04 महिलाओ के विरुद्ध की गई कार्यवाई

आरोपितों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर आमदा फसाद व शान्ति/कानून व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के हेतु निर्देशित किया गया हैं।

आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दिनांक 26/27-06-26 चौकी प्रभारी मायापुर मय हमराहीयान के चौकी मायापुर से शिवमूर्ति चौक की तरफ चैकिंग होटल ढाबे धर्मशाला व सुरक्षा व्यवस्था /यातायात व्यवस्था में मामूर थे तो देखा कि शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर रेलवे गेट के सामने दो पक्ष आपस में गाली गलौच करते हुये लडाई झगडा व मारपीट में उतारु थे पास जाकर देखा तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनो पक्ष महिलाऐ हें व यह महिलाये आने जाने वाले व्यक्तियो को अपनी तरफ आकर्षित करने को लेकर दोनो पक्षो की महिलायें एक-दूसरे के साथ गाली गलौच करते हुये मारपीट में उतारु थी ।

शान्ति भंग/संज्ञेय अपराध की घटना कारित ना हो उक्त दोनों पक्षो की महिलाओं को हमराही म0 अ0उ0नि0 हेमलता पाण्डेय म0कानि मुन्नी राणा, म0होगा प्रीति की सहायता से उक्त दोनो पक्षो को अन्तर्गत धारा-126/135/170 BNS के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक/ विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपित
1- महिला निवासी नियर केनरा बैक जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम ऊजा पानीपत हरियाणा।

2-महिला निवासी नियर केनरा बैक जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार मूल निवासी मनीमाझरा थाना मनीमाझरा चण्डीगढ।

3- महिला निवासी ग्राम कोटसराय थाना नगल जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ।

4-महिला निवासी हाल झुग्गी झोपडी रोडीबेलवाला थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार मूल निवासी सराय रोयला थाना सराय रोयला दिल्ली ।

पुलिस टीम
1-व0उ0नि0 श्री गोपाल दत्त भट्ट
2-उ0नि0 ऋषिकॉन्त पतवाल
3- म0 अ0उ0नि0 हेमलता पाण्डेय
4-म0कानि मुन्नी राणा
5-म0होगा प्रीति
6- कानि0 नापु सचिन


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *