कोतवाली ज्वालापुर

अज्ञात शव की शिनाख्त में हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता

तीन दिन की अथक मेहनत रंग लाई, ज्वालापुर पुलिस ने अज्ञात शव को दिलाई पहचान

एक टूटा मोबाइल बना उम्मीद की कड़ी, पुलिस की सूझबूझ से परिवार तक पहुँची खबर

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड की SOP पर प्रभावी अमल, अज्ञात शव की शिनाख्त में मिली बड़ी सफलता

उत्तराखण्ड पुलिस की मेहनत से बेटे को मिले पिता के अंतिम दर्शन, परिजनों ने जताया आभार

हिमाचल प्रदेश निवासी निकला मृतक, परिजनों को सौंपा गया शव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा अज्ञात शवों की शिनाख्त हेतु जारी एसओपी का प्रभावी पालन करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 03 दिन के अथक प्रयास के बाद एक अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई।

दिनांक 04.05.2026 को थाना ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत रेगुलेटर पुल के निकट जटवाड़ा पुल गंगनहर से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था।

पंचायतनामा की कार्यवाही उपरांत शव को शिनाख्त एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र अथवा दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण बन गया था।

तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक पुराना एवं क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें एक सिम कार्ड लगा हुआ था। थाना कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा उक्त सिम को अपने मोबाइल में लगाकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया, किन्तु प्रारम्भ में कोई नम्बर अथवा डाटा प्राप्त नहीं हो सका।

लगातार प्रयास करते हुए उक्त सिम को सक्रिय रखा गया। दिनांक 06.05.2026 को उस नम्बर पर एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने स्वयं को हिमाचल प्रदेश निवासी बताते हुए कहा कि यह नम्बर “बिट्टू” नामक व्यक्ति का है, जो उसके यहां कारपेंटर का कार्य करता था। कॉलर द्वारा एक अन्य मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया गया, जिस पर संपर्क करने पर फोन मृतक की पुत्री हंसा देवी पत्नी विकास शर्मा निवासी बड्डू कुमारनी, जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश द्वारा रिसीव किया गया।

हंसा देवी ने बताया कि उक्त नम्बर उनके पिता ताराचन्द उर्फ बिट्टू निवासी राजगढ़, मंडी हिमाचल प्रदेश का है, जो पिछले 5-7 दिनों से लापता थे।वे घर से यह कहकर निकले थे कि वे नौकरी की तलाश में जा रहे हैं अगर फ़ोन ना लगे तो परेशान ना होना, पुलिस द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से मृतक के फोटोग्राफ भेजे गए, जिन्हें देखकर उन्होंने मृतक की पहचान अपने पिता के रूप में की।

इसके उपरांत मृतक के पुत्र नवीन कुमार निवासी ग्राम खिउरी डोम, पोस्ट राजगढ़, थाना गागल, जिला मंडी हिमाचल प्रदेश द्वारा पुलिस से संपर्क कर हरिद्वार पहुंचने की जानकारी दी गई।

आज दिनांक 07.05.2026 को नवीन कुमार एवं अन्य परिजन कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे, जहां फोटोग्राफ एवं मोर्चरी में शव दिखाए जाने पर उन्होंने मृतक की पहचान अपने पिता ताराचन्द उर्फ बिट्टू पुत्र भगत राम, उम्र 59 वर्ष, निवासी उपरोक्त के रूप में की।

आवश्यक पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

मृतक के परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस एवं ज्वालापुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पुलिस द्वारा इतनी मेहनत एवं संवेदनशीलता से प्रयास न किए जाते तो उन्हें अपने पिता के अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार का अवसर भी प्राप्त नहीं हो पाता।

शिनाख्त में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी
1. अ0उ0नि0 कमला चौहान
2. का0 मनोज डोभाल

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *