*थाना कनखल हरिद्वार*

*“होली एवं रमजान के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस ने किया गोष्ठी का आयोजन”*

*जनता के सदस्यों के साथ सुझाव साझ किये गये हुडदंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर*

*“सम्भ्रान्त व्यक्तियो, सी0एल0जी0 मेम्मरो, पार्षद आदि के साथ होली एवं रमजान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में किया जन संवाद”*

*“आगामी पर्वो को शान्तिपूर्ण माहौल में मनाने एवं शासन प्रशासन से जारी दिशा निर्देशो का पालन करने की अपील की गई”*

*थाना क्षेत्र के कनखल / जमालपुर कलां / किशनपुर / जियापोता / जगजीतपुर के सम्भान्त व्यक्ति रहे मौजूद*

““आज दिनांक 28.02.2026 को एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी थाना द्वारा थाना कनखल पर आगामी त्यौहार होली एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत सम्भ्रान्त व्यक्तियो, सी0एल0जी0 मेम्बरो, पार्षदो आदि के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया,

““गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कनखल हरिद्वार द्वारा उपस्थित सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियो, सी0एल0जी0 मेम्बरो, पार्षदो को होली व रमजान पर्व को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाने एवं शासन/प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशो से अवगत कराया एंव जिसमे जनता के लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये आपस मे पूर्व होली व आगामी होली पर्व के दृष्टिगत सुझाव साझा किये गये गया, एवं होली, रमजान में हुडदंग करने वालो, आपराधिक घटनाऐं करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी गयी, साथ ही उपस्थित लोगो से उक्त पर्वो के अवसर पर असामाजिक तत्वो द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान करने की भी अपेक्षा की गयी ।”


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *