*कोतवाली रानीपुर*

*एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का हरफ़नमौला प्रदर्शन*

*नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही बटोर रही सुर्खियां*

*A.N.T.F., रानीपुर पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने मारा छापा*

*गैस प्लांट क्षेत्रान्तर्गत स्थित गोदाम से बरामद हुआ नशीली दवाओं का जखीरा*

*दवाइयों के कारोबार की आड़ में की जा रही थी नशीली दवाईयों की सप्लाई*

*गोदाम मालिक को टीम ने देहरादून स्थित बायोटेक लिमिटेड के डिपो से दबोचा**देहरादून से लाकर नशीली दवाओं को गुप्त रूप से हरिद्वार में किया जाता था स्टोर*

*गोदाम पर लटका ताला, करोड़ों की दवाई रख किया सीज*

नशा सामग्री की तस्करी रोकने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर विभिन्न स्तर पर कार्यवाही कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों रुपए कीमत की नशीली दवाएं बरामद करने के साथ ही इनका कारोबार कर रहा शातिर को दबोचा।

कल दिनांक 21.03.2025 को मुखबिर से मिली गोपनीय सूचना पर कोतवाली रानीपुर एवं A.N.T.F. की संयुक्त टीम ने ड्रग निरीक्षक श्रीमती अनीत भारती से संपर्क साधकर औद्योगिक क्षेत्र रानीपुर स्थित आंचल रोड़ कैरियर/आंचल एक्सप्रैस चौहान कम्पाउंड के गोदाम पर छापेमारी कर गोदाम कर्मचारी शमशेर की निशांदेही पर कुल 24 पेटियो में 3,41,568 (SPASAMOPROXYTIL PLUS CAPSULES) नशीले कैप्सूल बरामदगी की गयी। इनकी बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।

पूछताछ पर कर्मचारी शमशेर द्वारा बताया कि उक्त आंचल रोड़ कैरियर का गोदाम उसके मौसी के लड़के अनिल लडवाल का है जो भिवानी हरिय़ाणा का मूल निवासी है। अनिल लडवाल दवाइयों के कारोबार की आड़ मे नशीली दवाइयां भी इस गोदाम मे स्टोर कर ट्रासपोर्ट व सप्लाई करने का काम करता है। अनिल लडवाल देहरादून सेलाकुंई स्थित गोदाम से यह माल लाता था तथा मुनाफे का कुछ हिस्सा शमशेर को भी देता था।

गोदाम मालिक अनिल लडवाल के किसी काम से सेलाकुंई देहरादून जाने की बात पता चलते ही रानीपुर व A.N.T.F. की संयुक्त टीम ने जनपद देहरादून ड्रग निरीक्षक की टीम के साथ Windlas Biotech लिमिटेड के डिपो/गोदाम मोहबेवाला देहरादून में छापेमारी कर अनिल लडवाल को गिरफ्तार कर उसकी निशांदेही पर गोदाम से कुल 2167 बॉक्स जिसमें kodein phosphate syrup 100 ml के कुल 216700 शीशी तथा 601344 ट्रामाडोल कैप्सूल *(कीमती करीब 04 करोड 14 लाख 33 हजार रू0)* को गोदाम में ही रखकर गोदाम को सील किया गया। अग्रिम कार्यवाही की जायेगी ।”

पुलिस हिरासत में लिए गए शमशेर व अनिल लडवाल के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 120/25 धारा 8/22/27(a) एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभि0 गण को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*पकड़े गए आरोपित-*
1- शमशेर पुत्र मदन लाल निवासी ग्राम पुरनपुरा थाना भिवानी हरियाणा हाल निवासी किरायेदार द्वारिका बिहार प्लाट न0-36 विपुल जैन के मकान पर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र-29 वर्ष
2- अनिल लडवाल पुत्र राजकुमार निवासी भिवानी सदर हरियाणा, प्लाट नम्बर-76 द्वारिका बिहार कालोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार

*बरामदगी-*
1- कुल 24 पेटियो में 3,41,568(SPASAMOPROXYTIL PLUS CAPSULES) नशीले कैप्सूल कीमत लगभग 30 लाख रुपये

*सील की गयी नशीली दवाईयां*
कुल 2167 बॉक्स जिनमें kodein phosphate syrup 100 ml के कुल 216700 शीशी तथा 601344 ट्रामाडोल कैप्सूल कीमती करीब 04 करोड 14 लाख 33 हजार रू0

*पुलिस टीम-*
1- व0उ0नि0 मनोहर सिंह
2- उ0नि0 विकास रावत
3- उ0नि0 अर्जुन कुमार
4- का0 गम्भीर तोमर
5- का0 विवेक गुसांई
6- कानि0 अजय

*ए0एन0टी0एफ0 टीम-*
1- निरीक्षक विजय सिंह, प्रभारी ए0एन0टी0एफ0
2- उ0नि0 रणजीत सिंह
3- HC मुकेश कुमार
4- HC सुनील कुमार
5- HC राजवर्धन
6- कानि0 सतेन्द्र चौधरी

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती एवं उनकी टीम

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *