कोतवाली नगर

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

पंजाब नेशनल बैंक के पैसे गबन करने वाला फरार कर्मचारी आया हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में

एस0एस0पी0हरिद्वार द्वारा आरोपित पर किया गया था ₹5000/-इनाम घोषित

हरिद्वार पुलिस ने आरोपित को सहारनपुर उ0प्र0 से धर दबोचा

काफी समय से आरोपित चल रही था फरार

दिनांक 23-03-25 को वादी श्री हरिओम पुत्र बैसाखी निवासी नई बस्ती भीमगोडा खडखडी हरिद्वार द्वारा के द्वारा थाना आकर तहरीर दी कि गौरव कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी नई बस्ती भीमगौडा हरिद्वार द्वारा बैक में सरकारी कर्मचारी रहते हुए पीएनबी बैक शाखा खडखडी हरिद्वार से मेरे खाता सख्या से षडयन्त्र के तहत धोखाधडी कर पैसे निकाल लिये हैं तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0स0-173/2025 धारा-120बी 409,420, भादवि ,बनाम गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिह निवासी नई बस्ती भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार पंजीकृत किया गया ।

प्रकण की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में आरोपित की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थर से टीमे गठित की गयी एंव आरोपित की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम घोषित किया गया।

नामजद आरोपित शातिर किस्म का हें जो लगातार अपने ठिकाने बदल –बदल कर रह रहा था गठित टीम द्वारा अच्छी किस्म की मुखबिरी एंव सुराग पतारसी व मोबाइल नम्बरो की सम्भावित लोकेशन के आधार पर दिनाँक 11-05-26 को ( ईनामी ) आरोपित गौरव कुमार उपरोक्त को नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0 से पकडा गया।

नाम पता आरोपित
1-गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिह निवासी नई बस्ती भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार हाल पता केयर आफ पप्पू नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0।

पुलिस टीम
1-कुन्दन सिंह राणा- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार
2- व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट
3- उ0नि0 नवीन नेगी
4-अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी
5- कानि0शिवानन्द
6-कानि0 वसीम- एसओजी
7-कानि0मुकेश उनियाल

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *