*हरिद्वार पुलिस*

*सुरक्षा भी, सेवा भी: कांवड़ियों के स्वागत और सुरक्षा के लिए हरिद्वार पुलिस का ‘सुरक्षा कवच’ तैयार*

*शारदीय कांवड़ मेला निर्विघ्न संपन्न करने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर*

*शारदीय कांवड़ मेले के लिए 09 जोन और 19 सेक्टर में तैनात हुआ पहरा*

*ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं, कमलदास कुटिया ब्रीफिंग आयोजित*

*मेले में लगे समस्त फ़ोर्स को एसपी सिटी ने किया ब्रीफ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*कांवड़ मेले की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस और कैमरों की नज़र*

आज दिनांक 09/02/26 को प्रचलित शारदीय कांवड़ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में नोडल अधिकारी शारदीय कावड़ मेला SP सिटी अभय कुमार द्वारा मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को कमलदास कुटिया में ब्रीफ़ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 09 जोन व 19 सेक्टर में विभक्त कर शारदीय कांवड़ मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों को उनकी ज़िम्मेदारी सौंपी गई।

मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए—

▪निरीक्षक LIU इस पर्व के अवसर पर महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन कराएंगे।

▪ड्यूटी 12 घंटे की होगी। पहली पाली सुबह 07:00 से शाम 20:00 बजे तक और दूसरी पाली शाम 19:00 से सुबह 08:00 बजे तक रहेगी।

▪किसी कांवड़िये के घायल या बीमार होने पर उसे तुरंत उपचार हेतु अस्पताल भिजवाए।

▪कर्मचारियों को अपने साथ डंडे और बरसाती रखना अनिवार्य है।

▪हरकी पैड़ी और आसपास के पुलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दें। पुलों से नदी में छलांग लगाने वालों को सख्ती से रोकें।

▪सुरक्षा के दृष्टिगत डाक कांवड़ वाहनों में डीजे वाहनों से बाहर नहीं होने चाहिए।

▪भीड़ को देखते हुए यातायात योजना तैयार की गई है। सभी अधिकारियों को इसका अध्ययन करने और हाईवे पर जाम न लगने के निर्देश दिए गए।

▪ड्यूटी पर तैनात बल अपने पॉइंट्स का निरीक्षण करेंगे और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देंगे।

▪जोनल और सेक्टर अधिकारी पुलिस बल को नियमित ब्रीफ करेंगे और शिफ्ट

चेंज के समय सबकी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

▪किसी भी घटना की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों और कंट्रोल रूम को दें।

▪सभी कर्मचारी अपने पास जोनल/सेक्टर पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर रखेंगे।

▪जेबकतरों और चेन छीनने वालों पर नज़र रखने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात की जाएगी।

▪ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी अपनी प्रतिस्थानी आने से पहले ड्यूटी पॉइंट नहीं छोड़ेगा।

▪कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का अनावश्यक प्रयोग नहीं करेगा।

▪सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में पड़ने वाले होटलों और धर्मशालाओं की समय-समय पर औचक जांच करने के निर्देश हैं।

▪मेला क्षेत्र में विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ, ईंट, पत्थर और बजरी ले जाने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित है।

▪यह सुनिश्चित करना कि कोई भी दुकानदार सड़क पर ठेला या दुकान न लगाए ताकि रास्ता साफ रहे।

▪सुरक्षा कारणों से कांवड़ की ऊंचाई 12 फुट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

▪पुलिस को कांवड़ियों के साथ विनम्र और मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

▪किसी भी विवाद को आपसी बातचीत और सौहार्द से सुलझाने पर जोर दिया जाए।

▪सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने और गलत सूचनाओं का तुरंत खंडन करने के निर्देश दिए गए।

▪निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को सही प्रकार से चलाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

▪जोनल और सेक्टर अधिकारियों को अपनी शिफ्ट के दौरान सभी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी और हर घंटे रिपोर्ट देनी होगी।

▪मेले के दृष्टिगत अतिक्रमण पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोई भी दुकानदार सड़क पर ठेली लगाता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित सेक्टर अधिकारी की होगी।

उक्त अवसर पर जनपद की समस्त क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक/pac एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*मेले में लगे फोर्स का विवरण*

पुलिस उपाधीक्षक: 07, निरीक्षक: 04, उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक: 47, कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल: 160 (पुरुष) और 49 (महिला), यातायात पुलिस:- 03 निरीक्षक और 15 उपनिरीक्षक, विशेष इकाइयाँ: पी.ए.सी./आई.आर.बी. (03 कंपनी, 01 प्लाटून), बम निरोधक दस्ता (01 टीम), जल पुलिस/गोताखोर (16 कर्मी), एस.डी.आर.एफ. (03 टीम), और वन विभाग (03 टीम)।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *