Haridwar SSP, तपती दुपहरी में यातायात व्यवस्था सम्भालते जवानों को पानी पिलाने पहुंचे एसएसपी हरिद्वार

Haridwar SSP, reached to give water to the soldiers managing the traffic in the scorching afternoon

पसीने से तर जवानों को पानी की बोतल, ग्लूकोज एवं बिस्किट के पैकेट किए भेंट

जवान पुलिस विभाग की रीढ़- एसएसपी हरिद्वार

Haridwar SSP, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, स्नान पर्वों और गर्मियों की छुट्टियों के बीच हरिद्वार गंगा स्नान को पहुंची भारी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस बल और अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों की तपती धूप के बीच महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने के लिए हरिद्वार के Haridwar SSP, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल आज जवानों के लिए पानी की बोतलों सहित बिस्कुट आदि लेकर उनके बीच पहुंचे।

पिछले चार दिनों से दिन रात भारी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थ यात्री निजी एवं सार्वजनिक वाहनों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं, ऐसे में यातायात को सुव्यवस्थित बनाकर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना करने के लिए पुलिस के जवान लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लिंक मार्गों पर कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

पसीने से तरबतर जवानों की वर्दी की पीछे छुपी जवानों की मेहनत को समझते हुए एवं ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा और उत्साह को बनाए रखने के लिए Haridwar SSP, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल आज शहर क्षेत्र के दौरे पर निकले।

इस दौरान Haridwar SSP, एसएसपी डोबाल ने रानीपुर मोड़, शंकराचार्य चौक आदि स्थानों पर ड्यूटी कर रहे यातायात, थाना पुलिस एवं पैरामिलिट्री के जवानों को पानी की बॉटल, शीतल पेय, केले, बिस्किट आदि सामग्री के पैकेट वितरित किए तथा जवानों द्वारा की जा रही मेहनत की सराहाना की Haridwar SSP

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *