हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का कांवड़ मेला-2026 का यातायात प्लान हुआ जारी

आमजन से हरिद्वार पुलिस की अपील कावड़ मेला के दौरान यातायात प्लान देखकर ही निकले घर / शहर से

वर्ष 2026 में श्रावण मास दिनांक 28.07.2026 से प्रारम्भ हो रहा है जिनमें 04 सोमवार (प्रथम 03.08.2026, द्वितीय 10.08.2026, तृतीय 17.08.2026, चतुर्थ सोमवार 24.08.2026) एवं श्रावण शिवरात्री मुख्य पर्व 11.08.2026 को मनाया जायेगा। जिसके दृष्टिगत जनपद में निम्नानुसार रूट डायवर्जन रहेगा।

यातायात योजना काँवड मेला-2026 सामान्य दिनों में हरिद्वार आने-वाले वाहनों के मार्ग का विवरण-

* दिल्ली/ मेरठ/ मुजफ्फरनगर/ मंगलौर/हरिद्वार
* हरियाणा/ पंजाब/ हिमाचल प्रदेश/ सहारनपुर/ मडावर/ सालियर चौक/बढेडी राजपुतान/हरिद्वार
* दिल्ली एक्सप्रेस वे/मण्डावर/सालियर चौक/बढ़ेड़ी राजपुतान/ हरिद्वार
* देहरादून, ऋषिकेश से नेपाली तिराहा, रायवाला/हरिद्वार
* नैनीताल/नजीबाबाद/श्यामपुर/हरिद्वार

यातायात योजना काँवड मेला-2026 हरिद्वार आने वाले कांवड वाहनों के मार्ग का विवरण-

* सहारनपुर की ओर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन मण्डावर से अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे।

* यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर- दिल्ली, मेरठ एवं मु0नगर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन – रामपुर तिराहा से कोलकी टोल प्लाजा, बड़कलां, मण्डावर, सालियर चौक, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग जायेंगे।

नोटः- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे कांवड वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।

* यमुनानगर-सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन – मण्डावर से सालियर चौक से अब्दुल कलाम चौक, नगला इमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग पार्क कराये जायेंगे।

* बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क किये गये सभी प्रकार के कांवड़ वाहनों की निकासी शमशान घाट पुल से श्रीयंत्र पुल, बुढी माता तिराहे, देशरक्षक, सिंहद्वार से NH 334 होते हुए जायेंगे।

* मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन चिडियापुर से गैन्डीखाता से 4.2 डायवर्जन से गौरीशकर पार्किंग एवं नीलधारा पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे।

* देहरादून एंव ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन नेपाली तिराहा से सप्तऋषि तिराहा, दूधाधारी फ्लाईओवर से चमगादड टापू/ लालजीवाला पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे।

दिल्ली से देहरादून/ ऋषिकेश जाने वाले रोडवेज / प्राइवेट बस /अन्य वाहन

रोडवेज बसों हेतु यातायात व्यवस्था-
* देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने/जाने वाली सभी रोडवेज बसें नेपाली तिराहा से रायावाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे।
* दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से मण्डावर, अब्दुल कलाम चौक से ऋषिकुल मैदान तथा वापसी इसी मार्ग से होगी।
* नजीबाबाद रूट से हरिद्वार आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें नजीबाबाद से लाडपुर, 4.2 तिरछा पुल से नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी।
* देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, नैनीताल आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें अपने निर्धारित रूट से ही संचालित करायी जायेंगी ।

प्राइवेट बसों हेतु यातायात व्यवस्था-
* देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने/जाने वाली सभी प्राइवेट बसें नेपाली तिराहा से रायवाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग मे पार्क करायी जायेंगी।

* दिल्ली, मेरठ, मु0नगर, सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने/जाने वाली प्राइवेट बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से मण्डावर, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर से बैरागी कैम्प पार्किंग मे पार्क करायी जायेंगी।
* नजीबाबाद रूट से हरिद्वार आने/जाने वाली प्राइवेट बसें लहाड़पुल से गैन्डीखाता से 4.2 डायवर्जन नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी।
* देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से नजीबाबाद, काशीपुर, नैनीताल जाने वाली प्राइवेट बसें लहाड़पुल से नजीबाबाद से काशीपुर से नैनीताल जायेंगी और वापसी के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे।

नोट- दिल्ली से देहरादून एवं देहरादून से दिल्ली जाने वाली सभी बसें दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगी।

भारी वाहनों के लिये यातायात व्यवस्था
* दिनांक 29/30-07-2026 दिनांक 11.08.2026 तक मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से जाने वाले भारी वाहन चिडियापुर / कांगडी पार्किंग में पार्क कराये जायेंगे ।
* दिल्ली-मेरठ की तरफ से हरिद्वार आने वाले भारी वाहन मण्डावर में पार्क कराया जायेगा ।
* दिनांक 29/30 -07-2026 से 04-08-2026 तक भारी वाहनों का समय रात्रि 12.00बजे से प्रातः 04.00 बजे तक रहेगा।
* दिनांक 05/06-08-2026 से 11/08/2026 तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।

चारधाम यात्रा मार्ग
केदारनाथ/बद्रीनाथ जाने वाले वाहन-

* दिल्ली, मेरठ, मु0नगर से चारधाम जाने वाले वाहन आने- जाने हेतु मेरठ से गढमुक्तेश्वर, नजीबाबाद, कोटद्वार, पौडी, श्रीनगर से केदारनाथ/बद्रीनाथ जायेंगे अथवा दिल्ली एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगे

* गंगोत्री/यमनोत्री जाने वाले वाहन- दिल्ली, मेरठ, मु0नगर से चारधाम जाने वाले वाहन आने- जाने हेतु दिल्ली एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगे

नोटः- हिलबाईपास का प्रयोग आवश्यक सेवा (एम्बूलैन्स, फायर ब्रिगेड इत्यादि) एवं यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर कांवड की निकासी के लिए तथा स्थानीय निजी वाहनों के लिए उपयोग में लाया जायेगा ।

* पैदल कांवड यात्रा हेतु प्लान-2026
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर-हरियाणा की ओर जाने वाले कांवडिये/यात्री हर की पैडी से रोडीबेलवाला रैम्प, केशव आश्रम तिराहा, ओमपुल रेगुलेटर पुल, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार चौक, आर्यनगर चौक, लालपुल, जटवाड़ा पुल से बहादराबाद नहर पटरी से अपने गन्तव्य को जायेंगे ।

* मुरादाबाद/नजीबाबाद की ओर जाने वाले कांवडिये/यात्री हर की पैडी से सीसीआर चौक, दीनदयाल पार्किंग अण्डर पास, आनन्द वन समाधी पार्किंग, चण्डी चौक, 4.2 तिरछा पुल नहर पटरी, रसियाबढ से नजीबाबाद/मुरादाबाद से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

* देहरादून/ऋषिकेश की ओर जाने वाले कांवडिये/यात्री हर की पैडी, भीमगौडा, खडखडी, सूखीनदी बैरियर, दूधाधारी तिराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग 34 से जायेंगे ।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *