*विश्व ने शांति-सद्भाव का संदेश देता है हिंदू : श्रीमहंत रविन्द्र पुरी*

*-हिन्दू धर्म जीवन में अनुश्रवण करने का नाम : पवन*

*-हिन्दू सम्मेलनों में उमड़ा जन सैलाब*

*-संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का संकल्प दोहराया*

*हरिद्वार।* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रंखला में मध्य हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की महादेव बस्ती व दक्ष बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित हुए।

दक्ष एवं महादेव बस्ती सम्मेलन ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष् व निर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि हिन्दू सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म परम्परा है। हजारों साल से हिंदुओ दमन पतन चल रहा है, बावजूद इसके हिदुओं को जितना दबाने खत्म करने का प्रयास हुआ उतना ही हिंदू एकजुट और सशक्त हुआ है। हिन्दू धर्म एक जीवन पद्वति है। उन्होंने कहा कि भारत माता की पावन भूमि पर ही भगवान ने राम-कृष्ण,बौद्ध-महावीर, गुरुनानक देवजी आदि रूपों में जन्म लेकर विश्व को शांति सद्भाव का संदेश दिया। उन्होने कहा कि हम पर हजारों आक्रमण होने के बाद भी हम अपने धर्म को बचाये हुए है।

कपिल वाटिका में महादेव बस्ती सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पवन जी ने हिंदुओं का आवाहन करते हुए संघ शताब्दी वर्ष में चल रहे पंच परिवर्तन संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को पंच परिवर्तन से अपनी परंपराओं से जुड़ना होगा। नागरिक कार्यव्य,स्व:बोध,समाजिक सद्भाव,कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण संरक्षण इन पांच विचारणीय बिंदुओं को यदि प्रत्येक हिन्दू अपनी जीवन शैली में उतर ले तो हिन्दू हर चुनौती से लड़ सकता है।

सतीकुंड में आयोजित दक्ष बस्ती के कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्र संगठन मंत्री गोपाल जी ने कहा कि हिंदुओ की एकजुटता रहने की जरूरत है। हिंदुओ को जात-पथ,सम्प्रदाय के नाम पर अलग-अलग करने पर अड़े हुए है। हमारे ही हिन्दू भाई आज अपने को हिन्दू कहने में शर्म कर रहे, अपने भगवान,पूर्वजों, महापुरुषों का अपमान कर रहे है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अल्पना व अखिल भारतीय वेद प्रचारक अनिता स्नातिका ने नारी सशक्तिकरण व संघ के पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल अखाड़े के महंत जगजीत सिंह ने की। दक्ष बस्ती सम्मेलन का सञ्चालन संयोजक सौरभ सारस्वत तथा महादेव बस्ती सम्मेलन का सञ्चालन डॉ. हिमांशु पंडित ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक डॉ. यतींद्र नाग्यान,प्रान्त सामाजिक सद्भावना प्रमुख रमेश उपाध्याय,जिला प्रमुख अमित शर्मा, सह नगर कार्यवाह बलदेव रावत व अभिषेक जमदग्नि,प्रचार प्रमुख अमित शर्मा,पंडित अधिर कौशिक,रविदत्त जोशी,समिति के अध्यक्ष अर्पित अग्रवाल,कोषाध्यक्ष निर्मल,सह सयोजक मनोज अग्रवाल, दिग्विजय,राहुल वत्स,गंगाराम, रामप्रकाश,सुनील आदि मुख्य थे। वही महादेव बस्ती कार्यक्रम संयोजक प्रेम शंकर ‘पिंकी’,सह संयोजक डा. नीता नागयान, सचिन शर्मा, तरुण चौधरी,सचिव निशा गुप्ता, सपना दीक्षित,प्रचार प्रमुख वासुदेव, विवेक कौशिक, भूपेन्द्र कुमार,कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी, सुरजीत राणा,ममता डोबरीयाल, ललित राजपूत, आकाश शर्मा, विकास भारद्वाज, मयंक शर्मा, सुमित लखेरा मयंक गुप्ता, श्रीमति शैलजा शर्मा, रजत त्रिपाठी, करण भारद्वाज, एड० संदीप गुप्ता संजय नैथानी, ओमदत्त शर्मा, संत कुमार त्यागी, अरविंद शर्मा, सम्राट सैनी, सचिन गौतम सुधीर, विकास प्रधान, योगेश भारद्वाज, अनिलपाल, निखिल भारद्वाज,मनीष ममगई, वीरेंद्र आदि मुख्य रूप सम्मिलित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *