हरिद्वार ।”उद्यान विभाग उत्तराखंड द्वारा बसंतोत्सव 2025 में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए इंडियन रेडक्रॉस चेयरमैन उत्तराखंड डॉ० नरेश चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया”।
बसंतोत्सव 2025 में उद्यान विभाग उत्तराखंड ने इंडियन रेडक्रॉस चेयरमैन उत्तराखंड डॉ० नरेश चौधरी द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए विशेष रूप से गत दिवस सम्मानित किया। बसंतोत्सव 2025 में डॉ० नरेश चौधरी द्वारा उत्कृष्ठ संचालन तो किया ही गया, तथा “क्रेता-विक्रेता संपर्क एवं सामंजस्य” विषय पर आयोजित सेमिनार में मॉडरेटर का दायित्व का निर्वहण भी उत्कृष्ठ रूप से किया। साथ ही साथ इंडियन रेडक्रॉस द्वारा प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर दर्शकों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। सी०पी०आर० (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिल की धमनी को पुन: चालू किया जाना” पर लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन कराकर सभी बसंतोत्सव दर्शकों को जागरूक किया गया। साथ ही साथ डॉ० नरेश चौधरी के नेतृत्व में ही यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवकों द्वारा रोजाना चलने-फिरने में असमर्थ, दिव्यांगजनो, अतिवरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर पर बैठाकर संपूर्ण प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया, जिसकी सभी जनमानस द्वारा विशेष रूप से सराहना की गई। समर्पित उत्कृष्ठ कार्यों के लिए उद्यान विभाग के सचिव डॉ० एस०एन० पाण्डेय एवं निदेशक श्रीमती दीप्ति सिंह ने डॉ० नरेश चौधरी को विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कृषि विभाग उत्तराखंड के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने भी डॉ० नरेश चौधरी द्वारा किए गए समर्पित सहयोग के लिए विशेष सराहना की। बसंतोत्सव में इंडियन रेडक्रॉस महासचिव डॉ० हरीश शर्मा, श्रीमती प्रीति रावत, मुंशी सेमवाल, आशीष, जगबीर सिंह रावत, जे०बी०आई०टी० कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी से यूथ रेडक्रॉस कोऑर्डिनेटर आशीष कुशवाह, ज्योति सक्सेना, रविचरण कुमार, राजकुमारी एलिजा, मानव खट्टा, साक्षी गर्ग, शुभंकर वर्मा, सुमित कुमार, मोहम्मद इमरान खान ने यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवियों के साथ सक्रिय सहभागिता की। निदेशक बागवानी महेंद्रपाल, अपर निदेशक रतन कुमार, संयुक्त निदेशक सुरेश राम, उत्तराखंड उद्यान बोर्ड के सी०ई०ओ० नरेंद्र यादव ने भी इंडियन रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ० नरेश चौधरी एवं उनकी संपूर्ण टीम को विशेष रूप से बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *