हल्द्वानी । आयुक्त कुमाऊँ मंडल व सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अवगत कराया कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है, इसके अंतर्गत घर-घर जाकर संगणक व गणना टीम द्वारा भवन गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने मंडल वासियों से अपील करते हुए अवगत कराया कि
गणना कार्मिक उनके घरों पर आएंगे, उनके पास अपना सरकारी पहचान पत्र भी होगा। जिसे आप सत्यापित भी कर सकते हैं।उनके द्वारा घर घर जाकर आपसे(प्रत्येक घर से)कुछ जानकारी और कुछ सूचनाऐं ली जाएगी, उनके द्वारा ली जा रही सूचना को सभी लोग गणना टीम को अवश्य्य ही उपलब्ध कराएं। आयुक्त ने नागरिकों को अवगत कराते हुए कहा कि गणना के दौरान उनके भवन पर कुछ जगह मार्किंग भी गणना कार्मिक कर सकते है जिसमें कोई नंबर भी डाल सकते हैं तो उसमें कोई ऐसी स्थिति ना हो कि आप उसका विरोध करें और इसमें आपको भी पूरा-पूरा सहयोग करना आवश्यकीय है।
कुमाऊं आयुक्त ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें जनगणना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी आदि लेनी हो तो,वह टॉल फ्री नंबर1855 जो प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक कार्य करेगा, इसका पूरा लाभ लेते हुए, इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *