चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम रुद्रप्रयाग की टैक्सी यूनियन संचालकों संग महत्वपूर्ण बैठक

निजी वाहनों से अवैध रूप से सवारी ढोने वालों पर सख्त कार्रवाई, विशेष चेकिंग अभियान के निर्देश

आगामी चारधाम यात्रा के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन द्वारा जनपद के टैक्सी/मैक्सी यूनियन संचालकों, होटल यूनियन पदाधिकारियों तथा डंडी/कंडी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ विस्तारपूर्वक संवाद स्थापित करते हुए चारधाम यात्रा के संचालन के दौरान संभावित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर संबंधित यूनियन पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं एवं सुझावों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिलाधिकारी ने प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद में निजी वाहनों द्वारा अवैध रूप से किराये पर सवारी ढोने की प्रवृत्ति पर कठोर प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे अधिकृत वाहन संचालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

बैठक के उपरांत उपजिलाधिकारी ऊखीमठ एवं एआरटीओ रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में शीघ्र ही विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान यदि कोई निजी वाहन व्यावसायिक रूप से सवारी ढोते हुए पाया जाता है, तो ऐसे वाहनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में चालान की कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया जाएगा। साथ ही संबंधित वाहन स्वामियों से भारी जुर्माना एवं कर की वसूली भी की जाएगी।

अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि चारधाम यात्रा अवधि के दौरान भी जनपद में सघन चेकिंग अभियान निरंतर रूप से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रा संचालन में अनुशासन, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, एआरटीओ रुद्रप्रयाग खुशवंत सिंह चौहान, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रुद्रप्रयाग संजय कुमार सहित टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *