*धर्म नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों में नव वर्ष के अवसर पर जनपद में चलाया महा स्वच्छता अभियान*

*साफ,स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने के लिए सभी जनपद वासियों,सामाजिक संगठनों,व्यापार मंडल,जनप्रतिनिधि,धार्मिक संस्थाओं एवं गैर सरकारी संस्थानों से जिलाधिकारी ने की है Let’s की अपील*

*जिला प्रशासन का यही है नारा साफ स्वच्छ हो जनपद हमारा*

*तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह 15 दिन से निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

*स्वच्छ सुंदर एवं क्लीन हरिद्वार बनाने के लिए सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर*

*शहर से लेकर गांव कस्बों तक एवं सड़क मार्गों में भी निरंतर की जा रही है सफाई*

*मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य*

*हरिद्वार ।    धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,स्वच्छ एव सुंदर  बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों  के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में एक महा 15 दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है। सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों से अपेक्षा की है कि नव वर्ष के अवसर पर सभी संकल्प ले की हम अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए इस माह सफाई अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देंने की अपेक्षा की गई है।

*जनपद में आज चलाए गए सफाई अभियान का विवरण*

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है निरंतर सफाई अभियान*

बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 4 चौराहा, नजदीक ईसीजी कार्यालय से वेस्टर्न गेट चौराहा तक भेल टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा साफ सफाई अभियान किया गया।

*राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा अपनी अपनी सड़कों में चलाया गया सफाई अभियान*

अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि दूधाधारी फ्लाईओवर एवं राजमार्ग संख्या 334 व 34 पर हरिद्वार शहरी क्षेत्र में झाड़ी कटान के साथ ही साफ सफाई का कार्य कराया गया।

अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा आज लक्सर हरिद्वार मार्ग पदार्था गांव के पास सड़क किनारे झाड़ी कटान के साथ साथ साफ सफाई का कार्य कराया गया।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरिद्वार दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि  रोशनाबाद बिहारीगढ़ नजदीक रसूलपुर मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटान के साथ साफ सफाई कराई गई ।

अधिशासी अभियंता लोनिवि रुड़की विपुल सैनी ने अवगत कराया है कि पुहाना से झबरेडा मार्ग एवं पथरी पुल से धनौरी तक सड़क मार्ग पर साफ सफाई का कार्य कराया गया।

*खंड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*

खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि खानपुर क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया जिसमें कूड़ा एकत्रित किया गया।

खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि नारसन क्षेत्रांतर्गत ग्राम मंडोली ,नसीरपुर, आदि क्षेत्रों में सड़क किनारे पड़े मिट्टी को उठाया गया इसके साथ ही साफ सफाई कराई गई।

खंड विकास अधिकारी रुड़की ने अवगत कराया है कि रुड़की क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत खाताखेड़ी, नन्हेडा अन्तपुर में सफाई के कार्य कराया गया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *