*राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में हरिद्वार की बेटियों का परचम, पेचक सिलाट (मार्शल आर्ट) में 7 पदक जीते।*

*हरिद्वार। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट ने अवगत कराया है कि, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 3 से 6 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत पेचक सिलाट (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में हरिद्वार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 300–400 खिलाड़ियों (बालक एवं बालिका वर्ग) ने प्रतिभाग किया।

हरिद्वार की टीम ने अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। पदक विजेताओं में नंदिनी (60–65 किग्रा) एवं काजल पांडेय (47–51 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। साक्षी (+65 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। वहीं साक्षी (55–60 किग्रा), काजल गुप्ता (60–65 किग्रा), खुशी चौहान (51–55 किग्रा) एवं अनोखी (50–55 किग्रा) ने कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

पेचक सिलाट (मार्शल आर्ट) खेल में हरिद्वार को पहली बार इतने पदक प्राप्त हुए हैं। टीम को पिछले तीन महीनों से कोच निशा के मार्गदर्शन में निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उनके समर्पण, संघर्ष और अथक परिश्रम का परिणाम है कि खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में साक्षी ने रजत पदक जीतकर जनपद हरिद्वार का गौरव बढ़ाया। यह उपलब्धि पूरे परिवार और हरिद्वार के लिए गर्व का विषय है। अधिकांश खिलाड़ी मध्यमवर्गीय परिवारों से संबंध रखती हैं। सीमित संसाधनों और अवसरों के बावजूद इन बेटियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया कि उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब 23–24 फरवरी को दिल्ली में आयोजित “खेलो इंडिया विमेंस लीग – नॉर्थ ज़ोन” प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *