गहन पुनरीक्षण पूर्व तैयारियों के अंतर्गत किसी भी अर्ह मतदाता का नाम त्रुटिवश अपमार्जित न हो इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारियों एवं तहसीदारों के साथ की बैठक

हरिद्वार ।    गहन पुनरीक्षण की आसन्न घोषणा प्रस्तावित है,इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनआईसी सभागार में उपजिलाधिकारियों एवं तहसीदारों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीदारों से कहा कि गहन पुनरीक्षण पूर्व तैयारियों के अंतर्गत किसी भी अर्ह मतदाता का नाम त्रुटिवश अपमार्जित न हो तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार ,मतदेय स्थल वार,अनुपस्थित अंतरित शिफ्ट एवं मृत मतदाताओं के एएसडी सूची तैयार की गई है,जिसको सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों से कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा गहन पुनरीक्षण के संबंध में किए जा रहे कार्यों का ठीक ढंग से परीक्षण करते हुए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम त्रुटिवश अपमार्जित हो जाता है तो वह प्रपत्र 6 भरकर प्राप्त कर सकते है अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
उन्होंने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए है कि किसी भी दशा में अर्ह मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए तथा अनुपस्थित एवं अन्यत्र शिफ्ट एवं मृत मतदाताओं के नाम मतदाता की सूची में नहीं जुड़ने चाहिए ,इस पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीदारों को निर्देश दिए है कि अपने अपने क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन करे तथा नए बनाए गए मतदेय स्थलों पर बीएलओ तैनात कराने के निर्देश दिए।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र सेठ, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, अपर उप जिलाधिकारी रुड़की हर गिरि,उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आकाश जोशी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,अपर तहसीलदार रुड़की शिवागनी ,तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा, तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार,तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी आदि मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *