*पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनजर विदेश मंत्रालय ने स्थापित किया विशेष नियंत्रण कक्ष*

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा एक विशेष नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों तथा उनके परिजनों की सहायता और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है।

नियंत्रण कक्ष से प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800118797 तथा दूरभाष नंबर +91 11 23012113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905 जारी किए गए हैं।

विदेश मंत्रालय द्वारा क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावासों के आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक सीधे संबंधित दूतावास से संपर्क कर सकें।

आपातकालीन संपर्क नंबर इस प्रकार हैं—

बहरीन: +973 39418071

ईरान: +989128109115 / +989128109102 / +989128109109 / +989932179359

इराक: +964 771 651 1185 / +964 770444 4899

इज़राइल: +972 54 7520711 / +972 54 2428378

जॉर्डन: +962 770 422 276

कुवैत: +965 65501946

लेबनान: +961 76860128

ओमान: +968 98282270 (व्हाट्सऐप) / 80071234 (टोल फ्री)

क़तर: +974 55647502

रामल्लाह, फिलिस्तीन: +970 592916418

सऊदी अरब (रियाद): +966 11 4884697 / 800 247 1234 (टोल फ्री)

सऊदी अरब (जेद्दा): +966 126648660 / +966 12 2614093

संयुक्त अरब अमीरात: +971 543090571 (व्हाट्सऐप) / 800 46342 (टोल फ्री)

विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। साथ ही उनके परिजन भी आवश्यक जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *