आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने मां चंडी देवी मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडी मंदिर परिसर, पैदल मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया विशेष जोर

अवैध अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई तथा सीसीटीवी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूर्णतः दुरुस्त रखने के निर्देश

हरिद्वार।आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को मां चंडी देवी मंदिर परिसर एवं मंदिर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मेले के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।
जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, सीढ़ियों, प्रवेश एवं निकास मार्गों सहित आसपास के क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए तथा कूड़ा-करकट का समय-समय पर निस्तारण किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।
उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मंदिर परिसर एवं मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन तथा आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच कर उन्हें पूर्ण रूप से दुरुस्त रखने तथा सुरक्षा संबंधी सभी उपकरणों को सक्रिय अवस्था में रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर परिसर एवं मंदिर मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने दिया जाए। यदि कहीं भी अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित विभाग तत्काल प्रभाव से उसे हटाते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मेले के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *