आगामी मानसून के दृष्टिगत सभी अधिकारी समयबद्ध ढंग से तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूर्ण करें : जिलाधिकारी*

*जलभराव की समस्या रोकने के लिए नालों, नालियों एवं कलमठों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि, जर्जर विद्यालय भवनों में किसी भी दशा में पठन-पाठन संचालित न किया जाए*

*हरिद्वार।आगामी मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग तथा पीएमजीएसवाई सहित संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में नालों, नालियों एवं कलमठों की समुचित सफाई समय रहते सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में जर्जर अवस्था वाले विद्यालय भवनों का तत्काल चिन्हांकन कराया जाए तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे भवनों में किसी भी दशा में पठन-पाठन का संचालन न किया जाए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि संभावित आपदा अथवा आपातकालीन परिस्थितियों के मद्देनजर आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट अग्रिम रूप से तैयार रखे जाएं। वहीं सिंचाई विभाग को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुरक्षात्मक एवं प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मानसून अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा आपदा की सूचना प्राप्त होने पर सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें,ताकि जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जा सके।

इस दौरान बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार,अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान, जिला जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *