हरिद्वार, 18 जुलाई: हरेला पर्व के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” शीर्षक के साथ, विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है । इसी के अंतर्गत बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग ने केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ मिलकर, उपनगरी स्थित बैरियर नम्बर – 05 के निकट एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में, नगर प्रशासक एवं सम्पदा अधिकारी श्री संजय पंवार तथा सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमाडेंट श्री विवेक शर्मा के नेतृत्व में, बीएचईएल एवं सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा 1034 पेड़ लगाए गए ।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री संजय पंवार ने कहा कि यह मात्र एक वृक्षारोपण अभियान नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य आम जन मानस में प्रकृति के प्रति प्रतिबद्धता का बीजारोपण करना भी है । उन्होंने कहा कि दिनों-दिन बढ़ते जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए, वृक्षारोपण सबसे करगार उपाय है । श्री विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है । पर्यावरण के प्रति सीआईएसएफ की प्रतिबद्धता को बताते हुए उन्होंने कहा कि इन हरित पहलों के माध्यम से, हम पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं ।

उल्लेखनीय है कि हरेला के दिन बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार के नेतृत्व में, 326 पेड़ लगाकर इस वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की गई थी । इस अभियान के अंतर्गत बीएचईएल एवं सीआईएसएफ कर्मियों आदि द्वारा लगभग 3000 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । इनमें नीम, गुलमोहर, शहतूत, आंवला, कदम्ब, करंज (पापड़ी) आदि विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार वृक्ष शामिल हैं ।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा, लगाए गए पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण हेतु दूसरों को प्रेरित करने की शपथ के साथ हुआ । इस अवसर पर सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट श्री एस. एस. धाकड़, बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग से नवीन मांडा, विपुंज कुमार, अखिलेश कुमार, विनीत कुमार, जितेंद्र सिंह, धीरज भट्ट, रुपेंद्र कुमार तथा बड़ी संख्या में सीआईएसएफ के जवान व बीएचईएल कर्मी आदि उपस्थित थे ।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *