परमार्थ निकेतन आये इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड पदाधिकारीगण
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
माननीय प्रधानमंत्री भारत श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में भारत ऊर्जा क्षेत्र की ऐतिहासिक प्रगति की राह पर अग्रसर
श्री के. शैलेन्द्र जी (कार्यकारी निदेशक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड), श्री वनीत बंसल जी (मुख्य महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश), श्री स्वर्ण सिंह जी (उत्तराखंड प्रमुख, आईओसीएल), श्री राहुल दीक्षित (महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश आईओसीएल) तथा श्री मयंक कुमार (जिला नोडल अधिकारी, हरिद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल) आदि अन्य अधिकारी परमार्थ निकेतन दर्शनार्थ आये

12 दिसम्बर, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन आश्रम आध्यात्मिक धरोहर के साथ वैश्विक संवाद का पवित्र केंद्र भी है। यहां आज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( आईओसीएल ) के वरिष्ठ पदाधिकारीगण दर्शनार्थ आये।
इस अवसर पर श्री के. शैलेन्द्र (कार्यकारी निदेशक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड), श्री वनीत बंसल (मुख्य महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश), श्री स्वर्ण सिंह (उत्तराखंड प्रमुख, आईओसीएल), श्री राहुल दीक्षित (महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश आईओसीएल) तथा श्री मयंक कुमार (जिला नोडल अधिकारी, हरिद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल) आदि सभी अधिकारियों ने पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट कर ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, सामाजिक उत्तरदायित्व, हरित भारत एवं वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र की प्रगति, वैश्विक नेतृत्व और आने वाले वर्षों की आकांक्षाओं पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए।
पूज्य स्वामी जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी के कुशल मार्गदर्शन में भारत का ऊर्जा क्षेत्र अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत सिर्फ उपभोक्ता राष्ट्र नहीं, बल्कि ऊर्जा परिवर्तन, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के वैश्विक मार्ग का नेतृत्व कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता होते हुए भी ऊर्जा संक्रमण में सबसे तेज और सबसे संतुलित प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश 2047 तक ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है। बायोफ्यूल, एथेनॉल ब्लेंडिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की पहलें आज वैश्विक मंच पर चर्चित हैं। भारत ने एथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य निर्धारित समय से पहले प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।
स्वामी जी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में यह परिवर्तन केवल आर्थिक नहीं, बल्कि पर्यावरणीय, सामाजिक और राष्ट्रीय दृढ़ता का प्रतीक है।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत की उन्नति का मार्ग केवल आर्थिक शक्ति नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन, सांस्कृतिक समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना से होकर गुजरता है। ऊर्जा क्षेत्र इस समन्वय का सुंदर और शक्तिशाली माध्यम है।
आईओसीएल टीम ने भी अपन सीएसआर कार्यों, ग्रीन मिशनों और राष्ट्रीय योगदान पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुये कहा कि भारत, विश्व में उभरती ऊर्जा महाशक्ति है। आज भारत हर क्षेत्र में जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह अद्भुत और प्रेरणादायक है।
स्वामी जी ने कहा कि आज भारत केवल उठ नहीं रहा बल्कि भारत विश्व को उठाने, मार्ग दिखाने और नई दिशा देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को और ऊँचाइयों तक ले जाने में निश्चित रूप आप सब का योगदान महत्वपूर्ण है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *