हरिद्वार। जिला सड़क सुरक्षा समिति के तत्वाधान में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष/चेयरमेन इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को ‘‘नेक राह-वीर’’(GOOD SAMARITAN) के रूप में किया सम्मानित’’

मोटर वाहन से जुड़ी घातक दुर्घटना के पीड़ित की तत्काल सहायता करके और दुर्घटना के स्वर्णिम समय के भीतर घायलों को चिकित्सा उपचार करने के लिए अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर पहुंचाकर जान बचाई, दो को ‘‘राह-वीर योजना’’ के अंतर्गत ऐसे अनेक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा समिति द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। इसी योजना के अंतर्गत ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष/चेयरमेन इंडियन रेडक्रास प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को जिला सड़क सुरक्षा समिति के तत्वाधान में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में ‘‘नेक राह-वीर’’ (गुड सेमेरिटन) प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो डॉ. नरेश चौधरी ने 22 मई 2025 में श्यामपुर कांगड़ी के पास हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिजेन्द्र पुत्र श्री सोमपाल 48 वर्ष निवासी टांड़ा साववाला नजीबाबाद जनपद बिजनौर एवं सोनू पुत्र श्री मनोहर सिंह 35 वर्ष का प्राथमिक उपचार उपरान्त स्वंय अपने ही वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया परन्तु अत्यन्त गंभीर रूप से घायल बिजेन्द्र पुत्र श्री सोमपाल को ऋषिकेश एम्स चिकित्सालय में पहुंचाने की व्यवस्था भी अपने स्तर से करायी। जिससे स्वर्णिम समय के भीतर ही घायलों को उचित ईलाज समय से मिल पाया और दोनों घायलों का बहुमूल्य जीवन बच सका। सम्मानित होने पर डॉ. नरेश चौधरी ने अवगत कराया कि मेरे द्वारा अपने जीवनकाल में पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं में काफी पीड़ित घायलों को समय पर ईलाज उपरान्त उनके बहुमूल्य जीवन बचाने में सक्रिय सहयोग किया गया परन्तु ‘‘राह-वीर योजना’’ का ज्ञान पूर्व में मुझे भी नहीं था। यह योजना सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने में निश्चित रूप से साकार सिद्ध होगी। इसके लिए जन जागरूकता करनी होगी जिससे जन समाज को सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को स्वर्णिम समय में ही निकटतम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रेरणा मिलेगी। डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति के तत्वाधान में ही रेडक्रास स्वंयसेवकों एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के स्वंयसेवकों को भी साथ लेकर जन समाज को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान चलाने होंगे और उक्त जन जागरण हेतु सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में इंडियन रेडक्रास सक्रिय सहभागी रहकर नेतृत्व करेगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, सचिव/अधीक्षण अभियन्ता सिविल वृत्त, लोक निर्माण विभाग डी.पी. सिंह, जिला सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा, निखिल शर्मा ने डॉ. नरेश चौधरी को ‘‘नेक राह-वीर’’ के रूप में सम्मानित होने पर विशेष रूप से बधाई दी।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *