जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी भूस्खलन ही वजह से बंद हो गया है। फिलहाल हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। हाईवे को सुचारु करने में काफी समय लग सकता है. क्योंकि हाईवे पर बड़ी मात्रा में लैंडस्लाइड हुआ है।

जानकारी के मुताबिक चमोली जिले में पीपलकोटी के पास भनेरपानी में पहाड़ी से भारी भरकम मलवा आने से हाईवे अवरुद्ध हो गया। ऐसे में जो लोग यहां से आवाजाही कर रहे थे, फिलहाल वह हाईवे पर ही रुके हुए हैं और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे है। इस वजह से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है।

प्रशासन की टीम ने पीपलकोटी व जोशीमठ में सभी लोगों को रोका हुआ है। कार्यदाई संस्था हाईवे को सुचारू करने के काम में जुटी हुई है, लेकिन मलबा काफी अधिक होने के कारण मार्ग को खोलने में समय लग रहा है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी कई सड़कें टूटी पड़ी हुई है। ऐसे में खाद्यान्न सामग्री सहित रोजमर्रा की जरूरत के लिए ग्रामीणों को बरसात के समय काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। थराली के रतगाव को जोड़ने वाली सड़क बीच मे भूस्खलन से टूट चुकी है।

फिलहाल ग्रामीण यहां से पैदल आवाजाही करने को मजबूर है। क्योंकि लगातार बारिश से भूस्खलन जैसे समस्याओं का सामना करना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है। ज्यादा जानकारी देते हुए चमोली के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि भनेरपानी के पास पूरा पहाड़ सड़क पर गिर गया है। इसके अलावा सड़क भी टूट गई है।

इसीलिए हाईवे को खोलने में बहुत अधिक समय लग रहा है। हाईवे को खुलने में करीब पांच घंटे लग सकते है। हाईवे पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। फिलहाल यदि कोई यात्री गौचर से आ रहा है तो उसे वहीं पर रोकने के लिए कहा गया है, ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न हो। इसके अलावा प्रशासन को निर्देशित किया है कि बीच रास्ते में फंसे लोगों को फूड पैकेट आदि दिए जाए।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *