*पतंजलि के निकट सुरक्षा एनक्लेव, अहमदपुर ग्रांट एवं सहदेवपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

*हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के निकट सुरक्षा एनक्लेव, अहमदपुर ग्रांट एवं सहदेवपुर क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या के समयबद्ध एवं स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पतंजलि योगपीठ के समीप स्थित संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों से वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।

अपर जिलाधिकारी ने सुरक्षा एनक्लेव क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सिंचाई विभाग, रुड़की को पंपिंग स्टेशन निर्माण हेतु  (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डीपीआर तैयार होने के उपरांत हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) द्वारा पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सिंचाई विभाग, रुड़की को लगभग 700 मीटर नाला निर्माण के लिए भी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने निर्देशित किया कि जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक जल निकासी के लिए आवश्यक पंपों की व्यवस्था पूर्व की भांति तहसील रुड़की द्वारा सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अपर जिलाधिकारी ने अहमदपुर ग्रांट एवं सहदेवपुर क्षेत्र में जल निकासी से संबंधित कार्यों के लिए तहसील रुड़की, तहसील हरिद्वार तथा सिंचाई विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार रुड़की एवं तहसीलदार हरिद्वार को निर्देशित किया कि जल निकासी में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करें तथा जहां भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता हो, वहां सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने सिंचाई विभाग को चैनलाइजेशन, पुलिया निर्माण, नालों की सफाई तथा जल निकासी से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी विस्तृत (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ इन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करें, ताकि भविष्य में वर्षा के दौरान क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, तहसीलदार विकास अवस्थी, एसडीओ यूपी सिंचाई विभाग भारत भूषण, सहायक अभियंता शिव कुमार, लोक निर्माण विभाग के अपर अभियंता प्रतीक अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *