*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1562 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित*

*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1639 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र*

*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 4909 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग*

*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 97 शिकायतें*

*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 85 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण*

*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड नारसन एवं लक्सर  के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।*

*मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकास खंड नारसन के न्याय पंचायत मखदूमपुर राजकीय इंटर कॉलेज मखदूमपुर में आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर*

*उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकास खंड लक्सर के न्याय पंचायत मुंडाखेड़ा कलां के पंचायत घर खंडजा कुतुबपुर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया*

*हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकास खंड नारसन के न्याय पंचायत मखदूमपुर राजकीय इंटर कॉलेज मखदूमपुर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 189 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 313 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 1049 लोगों ने प्रतिभाग किया।

बहुउद्देशीय शिविर में कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना है तथा उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित हो रहे शिविरो में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है तथा शिविर में विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 31 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़ एवं साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को भरपूर लाभ हो रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए और जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ मधु,उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला, खंड विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी सहित समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

*विकास खण्ड लक्सर*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकास खंड लक्सर के न्याय पंचायत मुंडाखेड़ा कलां के पंचायत घर खंडजा कुतुबपुर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1249 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा  विभिन्न विभागों के माध्यम से 1450 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 3860 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।

आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 66 समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें 61 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि पूरे प्रदेश की हर विकास खंड में जन-जन की सरकार जन-जन के बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे है इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का निराकरण उन्हीं के द्वार पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से ही इस शिविर के माध्यम से दूर दराज की जनता को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिला रहा है।

उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।

सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका एवं कैलेंडर का भी आमजन मानस को वितरण किया गया।

शिविर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता,खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट सहित समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण,अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *