भीरी में आयोजित हुआ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, योजनाओं की दी गई जानकारी

अधिकारी पहुँचे जनता के बीच, जनता की सुनी समस्या

सेवा, सुशासन, समर्पण जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों ने जनता के साथ किया गढ़वाली भाषा में संवाद

जनता द्वारा 67 शिकायते दर्ज कराई गयी जिसमे से 55 शिकायतों का निस्तारण किया गया

सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत आज राजकीय उच्चमाध्यमिक विद्यालय, भीरी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई।

शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान तथा बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

अध्यक्षीय संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान करना तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार विभिन्न स्थानों पर इस अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज भीरी में शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने गढ़वाली भाषा में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपना घरों मा रहते अपुरु स्वरोजगार कर सकदन, जन होम स्टेट, फूलो की खेती, समूह मा जुड़ी ते सब्जी कू कार्य, दूध उत्पादन कू कार्य, कोदा, जंगोरा कू कार्य करी ते अपूरी आजीविका बड़े सकदन

सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव आज गांव-गांव तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनके माध्यम से महिलाएं घर बैठे आजीविका अर्जित कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध हो सके।
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जलेई सुरसाल निर्मला देवी, ग्राम प्रधान दलबीर सिंह भंडारी, डमार प्रधान शशि देवी रावत,प्रधान जलेई सुरसाल हिना देवी प्रधान नागजगई सुमन शुक्ला मुख्य चिकित्साधिकारी डा राम प्रकाश, कृषि अधिकारी लोकेन्द्र विष्ट, समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा, उद्यान अधिकारी आर पी जसोला, तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कामबोज जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह, जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, आयुर्वेदिक अधिकारी डा आर एस पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *