Oplus_16908288

Kanwar Yatra Anti-social elements, हर की पेड़ी अपर रोड पर कांवड़ियों के भेष में असामाजिक तत्वों ने की चश्मे की दुकान में तोड़फोड़ ।

Kanwar Yatra Anti-social elements, disguised as Kanwariyas vandalised an eyewear shop on Har Ki Pauri Upper Road.

विडियो हुआ वायरल , मामले में हरिद्वार पुलिस ने पकडे 2 आरोपी, हुई BNSS की धारा 126, 135, 170 के तहत कार्यवाही

चश्मे लेने पर हुए मामूली विवाद में आरोपियों ने आपा खो कर दुकान में तोड़ फोड़ की थी।

किसी भी ऐसी घटना के लिए दुकानदारों को 112 पर तुरंत फोन कर अपनी रक्षा और पुलिस की सहायता करनी चाहिए।

Kanwar Yatra Anti-social elements, हरकी पैड़ी के निकट भरे बाजार में रविवार को रात लगभग डेढ़ बजे कांवड़ियां वेषधारी दो युवकों ने एक चश्मे की दुकान में खरीदारी करने के नाम पर जबरन विवाद करते हुए दुकान में लाठी-डंडे बरसाते हुए पूरी दुकान को तहस नहस कर दिया, दुकानदार ने बमुश्किल मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वो लोग असामाजिक तत्व ही दिखाई दे रहे थे, कांवड़ियों के कपड़े पहने इन युवकों के पास कोई कांवड नहीं थी ।
दुकानदार दुकान किराए पर लेकर चलता है।
बहरहाल मामले में हरिद्वार पुलिस ने 2 आरोपीयों को पकड़ कर उनके विरुद्ध, BNSS की धारा 126, 135, 170 के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *