पंचायती राज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय प्रदेश में आयुष विकास की अनंत संभावनाएं हैं। जिसके तहत विभाग की ओर से उत्तराखंड को आयुष प्रदेश के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी इस दिशा में सकारात्मक कदम देखने को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है ।

मुख्यमंत्री धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार टिहरी जनपद में भ्रमण पर आए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने चम्बा के दिखोलगांव में एक निजी होटल में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि वह जनपद में उनके विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं और समस्याओं के समाधान के लिए भ्रमण पर आये हैं। कहा कि जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तेजी के साथ सुरक्षात्मक और अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग की ओर से आपदा से पूर्व तैयारी, आपदा के समय कार्यो की योजना बनाने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कहा कि प्रदेश में आयुष विकास की अनंत संभावनाएं हैं। उत्तराखंड को आयुष प्रदेश बनाने की दिशा में धामी सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए पहली बार चारधाम यात्रा को भी आयुष चिकित्सा से जोड़ा गया है। सभी यात्रा पड़ाव पर आयुष विभाग से संबंधित चिकित्सक और स्टाफ की तैनाती की गई है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में मंत्री ने आयुष विभाग के अधिकारी को जनपद टिहरी के लामणीधार में निर्माणाधीन 50 बेड के आयुष अस्पताल की धीमी गति को लेकर विभागीय स्तर पर किये गये सम्पूर्ण कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । मंत्री कौशिक ने कहा कि पंचायती राज विभाग के अंतर्गत गांवों के संपूर्ण विकास की परिकल्पना के तहत विभागों को भी पंचायती राज के दायरे में लाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी इशिता सजवाण, चंबा पालिकाध्यक्ष शोभनी धनौला, ग्राम प्रधान दिखोलगांव बलवंत सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, डीपीआरओ एमएम खान, एएमए जिला पंचायत भागवत पाटनी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सुभाष चन्द्र, डीडीएमओ ब्रिजेश भट्ट सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *