कांवड़ यात्रा 2025 , शुरू हो गई मेले की तैयारी।

Kanwar Yatra 2025, preparations for the fair have begun

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में सीसीआर भवन में मीटिंग आयोजित।

विगत वर्षों में कांवड़ यात्रा में पेश आई समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जायेगा- एसएसपी हरिद्वार

कावड़ मेला संपन्न कराने में हम सभी की जिम्मेदारी है, आपसी समन्वय बनाकर मेले को निर्विघ्न संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/ शाखा प्रभारियों ने किया प्रतिभाग

प्रेजेंटेंशन के माध्यम से तैयारियों पर की गई विस्तृत परिचर्चा, कमियां सुधारने के निर्देश

Kanwar Yatra 2025, की तैयारियों को लेकर 2जून2025 की दोपहर को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना तथा शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कावड़ मेला के दृष्टिगत नहर पटरी एवं जनपद में स्थित सभी पार्किंग का निरीक्षण, विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति, राष्ट्रीय राजमार्ग/ कावड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के सृजन, उक्त स्थानों पर अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही, होटल ढाबा संचालकों व्यापारियों के साथ समन्वय गोष्ठी सहित सिडकुल स्थित कंपनियां उद्योगपतियों व्यापारियों के साथ समन्वय गोष्ठी कर यातायात मार्ग के आवागमन आदि के बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

CCR (मेला कंट्रोल रूम) में आयोजित की गई इस बैठक में अपने लंबे अनुभव को साझा करते हुए एसएसपी डोबाल द्वारा विगत वर्षों में कांवड़ यात्रा में पेश आई समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण, वर्तमान पुलिस के समक्ष चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां एवं अन्य विभागों से बेहतर तालमेल इत्यादि अनेकानेक छोटी-बड़ी समस्याओं के सुगमतापूर्वक समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही आगामी गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी स्नान को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को अभी से आवश्यक तैयारी करते हुए अनुपालन से अवगत कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया l
बैठक के दौरान एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *