Kedarnath Yatra rescue operations, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आये मलबे और बरसात के बीच चार दिन से बचाव कार्य जारी, सुरक्षित बचाये गये 2179 यात्री।

Kedarnath yatra rescue operations, continued for four days amidst debris and rain on the Kedarnath Yatra route; 2179 pilgrims were rescued safely.

SDRF, NDRF के जवानों ने वैकल्पिक मार्ग बना, सुरक्षित बचाये दुधमुंहे बच्चे और यात्री

Kedarnath Yatra rescue operations, श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के मध्य मुनकटिया क्षेत्र में निरंतर वर्षा एवं बोल्डरों के गिरने के कारण 29 जुलाई 2025 को मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध हो गया था।

गौरीकुंड से आगे प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित निकालने के लिए रवाना हुई एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा पूर्व में निर्मित पैदल वैकल्पिक मार्ग भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद भी, एक नवीन वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से श्री केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं को संवेदनशील क्षेत्र से सकुशल पार कराया गया।

मार्ग पर निरंतर गिर रहे पत्थरों के कारण मलबा हटाने की प्रक्रिया में अत्यधिक बाधाएं आ रहीं थीं फिर भी वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए 30 जुलाई की देर शाम तक बचाव अभियान के अंतर्गत शाम 4 बजे तक SDRF टीम द्वारा कुल 1088 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें 855 पुरुष, 204 महिलाएं एवं 29 बच्चे सम्मिलित हैं।
31 जुलाई को भी पूरे दिन गिरते मलबे के बीच बचाव कार्य जारी रहा और शाम तक सुरक्षित बचाये गये यात्रियों की संख्या जिनमें
पुरुष = 1678
महिलाएं =414
बच्चे = 87 शामिल हैं अपने गंतव्य तक पहुंचाये गये हैं बचाये गये इन यात्रियों में दुधमुंहे बच्चे भी शामिल हैं,आज चौथे दिन भी सोनप्रयाग से sdrf टीम गौरीकुंड मैं फंसे यात्रियों को पार कराने हेतु पुनः रवाना हो गई है।

SDRF समस्त यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्री मौसम की स्थिति एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें । देखें वीडियो 👇🏻

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *