हरिद्वार।खेल महाकुम्भ 2025-26 के अन्तर्गत संसदीय क्षेत्र स्तर पर मा० राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन दिनांक 09.01.2026 को स्व० राजेश पायलट मिनी स्टेडियम खानपुर में युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती डॉ० कल्पना सैनी, मा० राज्यसभा सांसद हरिद्वार, एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री मनीष कुमार द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया, मा० सांसद जी द्वारा ज्योत एवं मशाल प्रज्जवलन कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। मा० सासंद जी द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित कर उत्साहवर्द्धन किया गया। मा० सांसद जी द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि खेल महाकुम्भ के द्वारा बच्चों में शारीरिक विकास एवं मानसिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति में उनकी अहम भूमिका है। उद्घाटन समारोह में खण्ड विकास अधिकारी, खानपुर श्री राजेन्द्र प्रसाद जोशी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी, श्रीमती सबाली गुरुंग, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार श्री मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी, खानपुर श्री आशीष, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी, लक्सर श्री अवनीश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवानपुर श्री विक्रान्त चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार श्री जितेन्द्र पुण्डीर, खेल विभाग के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा युवा कल्याण विभाग से अवैतनिक व्यायाम /खेल प्रशिक्षक तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में राज्यसभा हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत विधानसभाओं (लक्सर, खानपुर, मंगलौर, झबरेड़ा, रुड़की, भगवानपुर) के आयु वर्ग अण्डर 14 बालक/बालिकाओं द्वारा आयोजित निम्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया :- खेलविधा (एथलेटिक्स, कबड्‌डी, खो-खो, मुर्गा झपट, पिट्टू, वॉलीबाल, मलखम्ब, रस्साकसी, गोली (कचा)) उक्त खेलकूद प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नवत हैं:- क्र०सं० विधानसभा विजेता प्रतिभागी का नाम आयुवर्ग खेलविधा प्राप्त स्थान 1 खानपुर वंश कटारिया पुत्र श्री सुशील अण्डर 14 बालक वर्ग 60 मी० दौड़ प्रथम 2 द्वितीय भगवानपुर सलमान पुत्र श्री तस्लीम मंगलौर 3 हर्ष पुत्र श्री संजीव तृतीय 4 खानपुर वंश कटारिया पुत्र श्री सुशील अण्डर 14 बालक वर्ग 600 मी० दौड़ प्रथम 5 रुड़की द्वितीय मंगलौर 6 शिवांश पुत्र श्री शिव कुमार पदम सिंह पुत्र श्री जातिराम तृतीय 7 भगवानपुर सिमरन पुत्री श्री अण्डर 14 बालिका वर्ग 60 मी० चौड़ प्रथम द्वितीय रुड़की अमरीश लक्ष्मी पुत्री श्री 8 हेमन्त ओजस्वी भण्डारी 9 खानपुर पुत्री श्री जगमोहन सिंह भण्डारी तृतीय10 मंगलौर तनु पुत्री श्री रविन्द्र अण्डर 14 600 मी० दौड़ प्रथम 11 खानपुर आरूषी पुत्र श्री मोनू कुमार बालिका वर्ग द्वितीय 12 लक्सर सृष्टी पुत्री श्री अजब सिंह तृतीय 13 भगवानपुर अभी पुत्र श्री सुन्दर सिंह अण्डर 14 बालक वर्ग 14 लम्बी कूद प्रथम खानपुर जतिन कुमार पुत्र श्री कल्याण सिंह पदम सिंह पुत्र श्री जातिराम द्वितीय 15 मंगलौर मंगलौर तनु पुत्री श्री रविन्द्र अण्डर 14 बालिका वर्ग तृतीय 16 झबरेडा चिंकी पुत्री श्री सौराज लम्बी कूद प्रथम 17 द्वितीय 18 भगवानपुर सिमरन पुत्री श्री अमरीश कुमार तृतीय 19 खानपुर खो-खो टीम अण्डर 14 बालक वर्ग खो-खो प्रथम 20 लक्सर खानपुर लक्सर खो-खो टीम अण्डर 14 बालक वर्ग खो-खो द्वित्तीय 21 भगवानुपर भगवानपुर खो-खो टीम अण्डर 14 बालक वर्ग खो-खो तृतीय 22 मंगलौर मंगलौर खो-खो टीम अण्डर 14 बालिका वर्ग खो-खो प्रथम 23 खानपुर खानपुर खो-खो अण्डर 14 चालिका वर्ग खो-खो द्वितीय लक्सर टीम लक्सर खो-खो टीम 24 अण्डर 14 बालिका वर्ग खो-खो तृतीय स्थान पर रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *