कृपाल लाल टम्टा,अपर जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग पदोन्नति के उपरांत बने जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों एवं अधिकारियों ने दी बधाई

देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पदोन्नति के तहत रुद्रप्रयाग में तैनात अपर जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) कृपाल लाल टम्टा को जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

टम्टा की पदोन्नति को लेकर पत्रकारों और विभागीय कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली हमेशा सकारात्मक और सहयोगात्मक रही है। वे सभी वर्गों के साथ सहज संवाद स्थापित करने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

टम्टा का विभागीय अनुभव काफी लंबा और विविध रहा है। उन्होंने 4 मार्च 1994 से 27 सितंबर 2001 तक टिहरी गढ़वाल, 29 सितंबर 2001 से 12 अगस्त 2004 तक चमोली, 13 अगस्त 2004 से 31 जुलाई 2012 तक हरिद्वार, 3 अगस्त 2012 से 22 दिसंबर 2018 तक पौड़ी, 24 दिसंबर 2018 से 30 अक्टूबर 2021 तक ऊधमसिंह नगर, 1 नवंबर 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक नैनीताल, तथा 1 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2025 तक पिथौरागढ़ में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद 10 अप्रैल 2025 से वे रुद्रप्रयाग में कार्यरत है। श्री टम्टा इससे पहले कहीं जनपदों में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी पद, के दायित्व का कार्य कर चुके हैं

इसी क्रम में टम्टा ने आज एक जुलाई को जिला सूचना अधिकारी के पद पर रुद्रप्रयाग मैं कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। जल्द ही नवीन जिले में जिला सूचना अधिकारी का पद ग्रहण करेंगे। उनकी नियुक्ति वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 राजपत्रित अधिकारी के रूप में की गई है इसी के उपरांत नियमानुसार वे अपने नवीनतम तैनाती जनपद में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

टम्टा की इस उपलब्धि पर पत्रकार संगठनों, विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। उनके पदोन्नत होने से विभाग में खुशी की लहर है और सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ रुद्रप्रयाग जनपद को मिलेगा।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *