पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद

पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के छात्र कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया हरिद्वार पुलिस का मान, SSP नवनीत सिंह ने दी शुभकामना

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

हरिद्वार पुलिस मॉडर्न स्कूल की उपलब्धि में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा

पुर्व में भी कई प्रतियोगिताओं में हासिल कर चुका है सफलता

आगामी नवंबर माह में कंबोडिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का करेगा प्रतिनिधित्व

SSP हरिद्वार ने हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु बालक को किया वादा

आज दिनांक 11.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल, रोशनाबाद में अध्ययनरत कक्षा 10वीं के छात्र कुलश्रेष्ठ को Vovinam Martial Arts की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल करने तथा आगामी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर में किया गया था, जिसमें छात्र कुलश्रेष्ठ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है।

छात्र कुलश्रेष्ठ आगामी नवंबर माह में कंबोडिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिता में सफलता की कामना की गई। साथ ही प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में छात्र को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना गर्व का विषय है। ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना हर स्तर पर आवश्यक है।

इस अवसर पर सीओ लाइन बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रवीण आलोक, प्रधानाचार्य ममता तोमर एवं खेल प्रशिक्षक धीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *