आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 5 दिवसीय खोज बचाव प्राथमिकता सहायता एवं वाटर रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण विभाग एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के संयुक्त तत्वावधान में आपदा मित्र / ग्रामीण स्वयंसेवvकों हेतु 05 दिवसीय आपदा प्रबन्धन, खोच-बचाव प्राथमिक सहायता, एवं वाटर रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ आपदा प्रबंधन सभागार में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अध्याय सत्र में आपदा प्रबन्धन अधिकारी, हरिद्वार मीरा रावत द्वारा सभी ट्रेनर तथा प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा मित्रों को आपदा प्रबन्धन के तहत खोज एवं बचाव की बाढ़ प्रबन्धन, जल जनित आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं वाटर रेस्क्यू आदि का सैद्धांतिक व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी क्षमता की वृद्धि करना है साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में जनपद स्तर पर 24X7 की तर्ज पर संचालित आपदा प्रबन्धन कंट्रोल रूम दूरभाष न० 01334-223999, 9528250926, 7055258800 पर तत्काल सुस्पष्ट सूचना देने हेतु उत्प्रेरित किया। मास्टर ट्रेनर, मनोज कण्डियाल द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 एवं जनपद में आई०आर०एस० की भूमिका के सम्बन्ध में PPT के माध्यम से जानकारी प्रदान की गयी।

एन०डी०आर०एफ० टीम के सब-इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार द्वारा आपदा मित्रों को आधुनिक बचाव तकनीकि एवं आपदा प्रबन्धन में समुदाय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण की जानकारी देना तथा स्थानीय ग्रामीण स्वयंसेवकों को आपदा के समय प्रभावी सहायता प्रदान करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। गयी प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में एन०डी०आर०एफ० के श्री रविन्द्र कुमार, श्री अमित गुप्ता, श्रीमती कमला व श्री सचिन कुमार एवं आपदा प्रबन्धन की टीम आदि मौजूद रहे।

















By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *