List of dead in Mansadevi stampede released, मंसादेवी भगदड के मृतकों की सूची जारी मरने वालों में 12 से 18 वर्ष के किशोर शामिल,एक महिला की मौत, 5 गम्भीर घायल।

List of dead in Mansadevi stampede released, deceased include teenagers aged between 12 to 18 years; one woman died.

आधे दिन के लिये मंदिर में दर्शन स्थगित,हैल्पलाईन नम्बर जारी

List of dead in Mansadevi stampede released, हरिद्वार मंसादेवी मंदिर परिसर से लगभग दस मीटर नीचे स्थित एक मोड पर जाते हुए श्रद्धालुओं में अचानक मंदिर के पास एक बिजली के पोल में हो रही स्पार्किंग से करन्ट फैलने की अफवाह से भगदड मच गई।
घटना सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है, हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार इस दुखद दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो गई है, उन्होंने मिडिया को जानकारी देते हुए दुर्घटना के बाद 35 लोगों को हरिद्वार जिला अस्पताल में लाया गया जिनमें से कुछ गम्भीर घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है, जबकि बाकियों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

मृतकों में 12 से 18 वर्ष के किशोर शामिल है एक बच्चा उम्र12 वर्ष और एक बदांयु की रहने वाली महिला शांति देवी शामिल हैं।
इधर मंदिर प्रशासन की ओर से निरंजनी अखाडे के श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने दोपहर 2 बजे तक मंदिर में दर्शन स्थगित रख कर श्रद्धांजली सभा के आयोजन की घोषणा की है।

इस बीच सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि मनसा देवी, हरिद्वार उत्तराखण्ड में हुई घटना की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। इन नम्बरों पर अपने प्रियजनों की कुशल क्षेम और परिस्थिती की जानकारी ली जा सकती है।
हेल्पलाइन नम्बरों की सूची:

1. जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार:

01334-223999

9068197350

9528250926

2. राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून:

0135-2710334, 2710335

8218867005

9058441404

घटना में मृतक / घायलों के बारे में जानकारी हेतु उपरोक्त हेल्पलाइन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल छ लोगों की मृत्यु हुई है और 5 लोग गंभीर रुप से घायल है,जबकि 23 लोगों का इलाज जिला अस्पताल हरिद्वार में जारी है।
जिन छ लोगों की मृत्यु हुइ है उन मृतकों में ,

1.आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश आयु 12 वर्ष निवासी सौदा बरेली।
2. सकलदेव पुत्र बचन उम्र 18 वर्ष निवासी अररिया बिहार।
3. विक्की पुत्र रेखा राम सैनी उम्र 18 वर्ष ग्राम बिलासपुर उत्तर प्रदेश।
4. विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी उम्र 18 वर्ष निवासी वसुवा खेड़ी उत्तराखंड।
5. वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मोहतरमा बाद जिला बाराबंकी।
6. श्रीमती शांति पत्नी राम भरोसे बदायूं।

List of dead in Mansadevi stampede released, मंसादेवी भगदड के मृतकों की सूची जारी मरने वालों में 12 से 18 वर्ष के किशोर शामिल,एक महिला की मौत, 5 गम्भीर घायल।
List of dead in Mansadevi stampede released, मंसादेवी भगदड के मृतकों की सूची जारी मरने वालों में 12 से 18 वर्ष के किशोर शामिल,एक महिला की मौत, 5 गम्भीर घायल।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *