कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस

हरिद्वार , खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया कि माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद में विशेष निरीक्षण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है, ताकि कांवड़ यात्रियों एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने बताया कि उपयुक्त खाद्य विश्लेषणशाला के प्रभारी वीरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कोर कॉलेज से मंगलौर तक 30 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सचल खाद्य विश्लेषणशाला के माध्यम से कुल 65 खाद्य नमूनों की मौके पर जांच की गई, जिनमें 7 खाद्य पदार्थ अधोमानक पाए गए। सभी अधोमानक खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त मसाले, दूध एवं दुग्ध प्रदार्थों के 5 नमूने प्रयोगशाला परीक्षण हेतु संग्रहित किए गए।
निरीक्षण के दौरान 5 खाद्य कारोबारियों के यहां मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलने तथा खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण उचित स्थान पर प्रदर्शित न करने पर नोटिस जारी किए गए। सभी कारोबारियों को बासी भोजन का विक्रय न करने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, फूड लाइसेंस, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में विभाग की दूसरी टीम ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर जुर्स कंट्री से मोहानपुरी तक 33 स्थायी एवं अस्थायी खाद्य स्टॉलों, ढाबों एवं भोजनालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नया गांव नेशनल हाइवे स्थित एक कन्फेक्शनरी प्रतिष्ठान में पैकेड पर्ल एग्रो ब्रांड,एप्पी फिज़ (600 एमएल) की 7 एक्सपायरी बोतलें बिक्री के लिए रखी मिलीं, जिनकी एक्सपायरी 20 जुलाई 2026 को समाप्त हो चुकी थी। सभी बोतलों को मौके पर नष्ट कराया गया।
दुकान संचालक के विरुद्ध बिना फूड लाइसेंस व्यापार संचालन, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के विक्रय तथा खरीद बिल प्रस्तुत न करने के मामले में न्यायालय में वाद दायर किए जाने की संस्तुति की गई है। इसके अतिरिक्त तीन निर्माता कंपनियों को प्राइमरी पैकेजिंग सामग्री, फूड ग्रेड प्रमाण-पत्र एवं लेबलिंग संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने हेतु नोटिस जारी किए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने बताया कि कांवड़ मेला-2026 की समाप्ति तक जनपद में विशेष निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों से निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन करने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *