*लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लगभग 2 कुन्तल एक्सपायरी खाद्य पदार्थ जब्त कर मौके पर कराए गए नष्ट*

*संबंधित खाद्य कारोबारी का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त, न्यायालय में वाद दायर करने की संस्तुति; 74 नमूनों की जांच में 09 अधोमानक पाए गए*

*हरिद्वार।खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों के क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार की गठित टीमों द्वारा जनपदभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी हरिद्वार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाने संबंधी निर्देशों के अनुपालन में, गुप्त सूचना के आधार पर, सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी के निर्देश पर आज दिनांक 04.08.2026 को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा कोतवाली लक्सर तिराहा, बसेड़ी के पास स्थित एक प्रतिष्ठान से लगभग 2 कुन्तल एक्सपायरी खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। इनमें नूडल्स, सॉस, खाद्य तेल, स्नैक्स, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स, बेसन, चायपत्ती, सोयाबड़ी आदि खाद्य पदार्थ शामिल हैं। मौके पर सोया बड़ी का 01 नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु लिया गया। उक्त सभी एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नगर पालिका परिषद लक्सर के सहयोग से डंपिंग ग्राउंड, सिमली लक्सर में गड्ढा खोदकर मौके पर ही नष्ट कराया गया।
संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के फूड लाइसेंस/पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है तथा उसके विरुद्ध एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का संग्रहण एवं विक्रय करने के मामले में न्यायालय में वाद दायर करने हेतु संस्तुति की गई है।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के साथ सचल खाद्य विश्लेषणशाला द्वारा रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर के मध्य स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर कुल 74 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 09 खाद्य पदार्थों के नमूने अधोमानक पाए गए। सभी अधोमानक खाद्य पदार्थों को संबंधित खाद्य कारोबारियों द्वारा जनहित में मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं 03 खाद्य कारोबारियों को मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं पाए जाने एवं खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण उचित स्थान पर प्रदर्शित न करने पर नोटिस जारी किया गया। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठानों में बासी भोजन का विक्रय न करने, खाद्य पदार्थों को ढककर बेचने तथा फूड लाइसेंस, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जनपदभर में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। एक्सपायरी एवं अधोमानक खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा कांवड़ मेला समाप्ति तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *