हरिद्वार। सामाजिक प्रेरणा एवं कर्तव्य को समर्पित शहर की जानी मानी प्रतिष्ठित संस्था मनु मन की आवाज एवं आत्मचिन्तनम परिवार की ओर से “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” का आयोजन होटल विभव ग्रैंड में उत्साह और उमंग के साथ मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले लोगो एवं अपने कर्तव्य के लिए संकल्पित छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध जनों को मंच से सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आनंद भारद्वाज पूर्व शिक्षा निदेशक संस्कृत भारती  त्तराखंड द्वारा की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज, परमाध्यक्ष प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम, आदेश चौहान रानीपुर विधायक विशिष्ट अतिथि डॉ. ललित नारायण मिश्रा सीडीओ हरिद्वार एवं अध्यक्ष आत्मचिंतनम् परिवार उमाशंकर वशिष्ठ, और अध्यक्ष मनु मन की आवाज फाउंडेशन डॉ. मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की उपस्थिति रही,
कार्यक्रम में रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान ने युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा निदेशक – उत्तराखंड डॉ. आनंद भारद्वाज ने आत्म चिंतन परिवार एवं डॉ मनु शिवपुरी द्वारा वर्षों से किये जा रहे कार्य को याद दिलाते हुए  कोविड काल में उनके द्वारा जनहित मे किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा की। शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए सेवा भाव को जीवन का आधार बताया।

हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय को विकास की कुंजी बताते हुए कहा कि समाज की सकारात्मक पहलें शासन को भी नई दिशा देती हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ आर.के. सिंह ने स्वास्थ्य जागरूकता, निवारक चिकित्सा तथा योग-प्राणायाम को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताया।
डॉ गोपाल नरसन ,उप कुलपति विक्रमशिला विद्यापीठ भागलपुर बिहार द्वारा आत्म आत्मचिंतन परिवार, मनु मन की आवाज फाउंडेशन के कार्यों की सराहनl करते हुए कहा कि यह छात्र छात्राओं की शिक्षा में मजबूत भूमिका निभा रहे है, अष्टांग योग को आज के लिए समय हेतु आवश्यक बताया।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “श्रेष्ठ रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।
सम्श्रंमान कि श्रंखला में श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ को मां गंगा एवं धार्मिक क्षेत्र के लिए, श्री गोपाल नारसन जी को, श्री अभिनन्दन गुप्ता जी को साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए, डा० सुनील बत्रा जी को शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने, एस पी सिटी अभय प्रताप सिंह जी को प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए, मनीष शर्मा, विपुल गाबा को शोशल मीडिया इन्शूलेशर के क्षेत्र में, आशुतोष शर्मा जी को राजनैतिक क्षेत्र में समाज एवं युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए श्रेष्ठ रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में मंच से सम्मानित होने वालों में पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार, संजीव बालियान, नीतिश रेहान, मधुर मोहन शर्मा, अधिवक्ता पुनीत कंसल, अधिवक्ता अर्क शर्मा, आकाश भारद्वाज, सीए मृणाल शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा, अनिल भारतीय, सुभाष मालिक,  जगदीश लाल पहवा, डॉ विशाल गर्ग, बादल अरोड़ा, निगम पार्षद तन्मयी, शिवम श्रोत्रिय, पत्रकार सुनील मिश्रा, शैलेश अग्रवाल,  मोहित शर्मा, सौरभ सिखोला, शाश्वत वशिष्ठ, श्वेता पालीवाल, रचना पालीवाल, धीरज पालीवाल, अभिषेक पांडे, डॉ. मोहित वर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती, हरमोहन तनेजा, प्रधानाचार्या पूनम राणा, विनायक झा एवं अन्य सभी उपस्थित सम्मानित लोगों को सम्मानित किया गया। मुकुल पाराशर, वैभव शिवपुरी, सीडब्लूसी अध्यक्ष प्रियबंधु शर्मा, सुनीता चौहान, बेबी नाज मैम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिमांशु बहुगुणा आदि हरिद्वार के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मनु मन की आवाज फाउंडेशन एवं आत्म चिंतन परिवार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज कल्याण और जरूरतमंदों की मदद करना रहा है यही उद्देश्य को निर्वहन करते हुए वह समाज की सुख सुविधा और जरूरतमंदों को भी एक सशक्त जीवन प्रदान करने हेतु प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम का संचालन अंकुर पालीवाल महामंत्री आत्मचिंतनम् परिवार एवं अर्पण शर्मा अध्यक्ष अष्टांग योग द्वारा बहुत ही सराहनीय संचालन द्वारा किया गया। अभिनंदन गुप्ता जी ने मां गंगा के ऊपर एक सुंदर प्रस्तुति कविता के रूप में  देकर सभी का मन मोह लिया।
संस्था द्वारा भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम में स्थान प्राप्त करने वाली कनक तसलानिया और हैवी वेट लिफ्टिंग में शशांक शर्मा, कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित ग्रेस कार्ट प्रोपराइटर आकाश भारद्वाज एवं तान्या भारद्वाज द्वारा स्कूल बैग देकर किया गया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, योग एवं जनप्रतिनिधित्व—से जुड़े विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। अंततः डॉ. मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” और आत्म चिंतनम परिवार अध्यक्ष उमाकांत वशिष्ठ, महामंत्री अंकुर पालीवाल द्वारा अतिथियों का धन्यवाद आभार प्रकट किया गया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *