Mass hanging of patriots, 152 देशभक्तों की सामूहिक फांसी का राजदार है हरिद्वार की रुड़की तहसील स्थित है सुनहरा वटवृक्ष।

Mass hanging of patriots,The Golden Banyan Tree located in Roorkee Tehsil of Haridwar is the culprit behind the mass hanging of 152 patriots.

हरिद्वार रुड़की में 152 देशभक्तों को अंग्रेजों द्वारा 1924 में दी गई सामूहिक फांसी की स्मृति में होगी श्रद्धांजलि सभा।

आजादी की लडाई का प्रथम सोपान कहलाने वाले सन् 1857 के संघर्ष से भी 33 साल पहले 152 भारतीय देशभक्तों को सामूहिक रूप से देशभक्ति की सजा दी गई थी।
अनगिनत वीर-वीरांगनाओं के बलिदान को नमन करने,10 मई को जुटेंगे सैनानी परिवार

 

Mass hanging of patriots, 1824 में अंग्रेजों ने रुड़की के सुनहरा वटवृक्ष पर रुड़की क्षेत्र के152 देशभक्तों को एक साथ फांसी देकर क्रूरता की हदों को मात दी थी।

यानि आजादी की लडाई का प्रथम सोपान कहलाने वाले सन् 1857 के संघर्ष से भी 33 साल पहले 152 भारतीय देशभक्तों को सामूहिक रूप से देशभक्ति की सजा दी गई थी।
उन अनगिनत वीर-वीरांगनाओं के बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से 10 मई रविवार को ऐतिहासिक वटवृक्ष, शहीद स्मारक स्थल, सुनहरा रोड, रुड़की पर आर्य समाज नंद विहार रुड़की एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान ऐतिहासिक ‌श्रद्धाजली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सबसे पहले 8:00 सुबह – अग्निहोत्र यज्ञ प्रारंभ किया जायेगा, उसके बाद 10 बजे – ओ३म् ध्वजारोहण और दोपहर 1.30 तक भजन, प्रवचन, वीरों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी दोपहर 2 बजे प्रसाद भोजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य 1857 की क्रांति और सभी महान क्रांतिकारियों के *जीवन, संघर्ष, सपने और संदेश* को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं नगर निगम रुड़की के पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया जायेगा ।
आयोजक मंडल में आर्य हरपाल सिंह सैनी – प्रधान, जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा हरिद्वार व प्रधान आर्य समाज नंद विहार
मंत्री पुष्पेंद्र आर्य एंव आर्य नीरज सैनी – अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच शामिल हैं।

 

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *