Mayur Dixit, हरिद्वार के 32वे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण।

Mayur Dixit, the 32nd District Magistrate of Haridwar took charge.

मानसून के दृष्टिगत जलभराव क्षेत्रों में जल निकासी एवं कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित एवं सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वित करते हुए आमजन तक पहुंचना रहेगी प्राथमिकता- मयूर दीक्षित।*

जनपद आगमन पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी सहित सभी उप जिलाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवनियुक्त जिलाधिकारी का किया स्वागत।

Mayur Dixit, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 4 जून को हरिद्वार के मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय पहुंच कर डबललॉक का निरीक्षण कर जनपद हरिद्वार के 32वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

Mayur Dixit, हरिद्वार के 32वे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण।
Mayur Dixit, हरिद्वार के 32वे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण।

इस अवसर पर प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी मानसून के दृष्टिगत जनपद के जलभराव क्षेत्रों में आम जन को परेशनी न हो उसके लिए जल की निकासी के लिए उचित प्रबंधन साथ ही आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करना उनकी प्राथमिकताएं हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वित एवं पारदर्शिता एवं सरलीकरण के साथ अंतिम छोर पर निवासरत आमजन तक पहुंचना उनकी प्राथमिकताओं में से है, जिससे कि आमजन मानस को संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके ।

उन्होंने कहा कि आमजन के समस्याओं का त्वरित निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एव ढिलाई क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने ये भी कहा कि योजनाओं का गुणवत्ता एवं धरातल पर कार्य न होने की दशा में एवं आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निस्तारण न करने वाले की शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, एचआरडीए उपाध्यक्ष मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, डिप्टी कलेक्टर रुड़की प्रेम लाल, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान, उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार साहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।बाईट जिलाधिकारी म्यूर दीक्षित -👇🏻

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *