Tragic,मां ने करवाया अपनी सगी बेटी का सामूहिक बलात्कार भाजपा की थी जिलाध्यक्ष

Tragic, Mother got her own daughter gang-raped, she was the district president of BJP

मामले में हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही कलयुगी माँ और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार।

महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपनी ही बेटी का प्रेमी व उसके दोस्त से करवाया था बलात्कार

नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर ले गई थी आगरा, वृन्दावन

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया निष्कासन पत्र जारी

Tragic, आज सुबह से हरिद्वार के हर उस व्यक्ति का पारा आसमान पर था जो भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रही अनामिका शर्मा की मां बेटी के पवित्रतम रिश्तों और समाजिक मूल्यों को शर्मसार करने वाली करतूत को सुन रहा था लेकिन देर शाम तक किसी आफिशियल जानकारी के अभाव में कुछ लोगों ने तो मामले का खुलासा न होने की स्थिति में आंदोलन की धमकी तक दे डाली थी।

Tragic,मां ने करवाया अपनी सगी बेटी का सामूहिक बलात्कार भाजपा की थी जिलाध्यक्ष
Tragic,मां ने करवाया अपनी सगी बेटी का सामूहिक बलात्कार भाजपा की थी जिलाध्यक्ष आरोपी अनामिका शर्मा और पटवाल

हालांकि सोशल मीडिया पर तेजी से उछल रहे मामले ने तूल पकड़ लिया था लेकिन गिरफ्तारी की कोई पुख्ता घोषणा के अभाव में लोगों की नाराज़गी ज़ाहिर हो रही थी।
देर शाम आखिरकार हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने पत्रकारों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपीयों पर लगाये गये आरोप सही पाए गए हैं, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4.06.2025 को कोतवाली रानीपुर पर वादी सचिन कुमार निवासी फ्रेण्ड्स कालोनी रानीपुर ने तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष को उसकी माँ घुमाने के बहाने जनवरी 2025 मे अपने दोस्त सुमित पटवाल व शुभम के साथ गाडी मे BHEL स्टेडियम की तरफ लेकर गयी जहाँ पर उनकी पत्नी की सहमति पर उसके दोस्तो ने शराब पीकर जबरदस्ती डरा धमकाकर बच्ची के साथ गलत काम किया ।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया निष्कासन पत्र जारी
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया निष्कासन पत्र जारी

उसके बाद डरा धमकाकर आगरा व वृंदावन व हरिद्वार स्थित होटल में भी सामूहिक दुष्कर्म करवाया और धमकी भी दी कि यह बात किसी को बताई तो बच्ची और उसके पिता कि जान से मार देंगे।

शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 245/25 धारा 70(2), 351(3), 3(5) BNS व 3(क)/4(2), 5(l)/6, 16/17 पोक्सो अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

बच्ची से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पीडिता का मेडिकल करवाया गया तथा आरोपियों की तलाश में छापेमारी करते हुए आरोपी महिला व उसके प्रेमी सुमित पटवाल को होटल युग रेजीडेंसी शिव मूर्ति चौक से आज 4 जून 2025 की प्रातः दबोचते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की।
गिरफ्तार आरोपितों में

1- महिला पत्नी सचिन कुमार निवासी 35 फ्रेण्ड्स कालोनी पीएससी पेट्रोल पम्प के पास कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 37 वर्ष

2- सुमित पटवाल पुत्र राजपाल सिंह निवासी न्यू कैनाल कालोनी बहादराबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 33 वर्ष

छापेमारी कर आरोपी महिला और उसके पुरुष मित्रों को दबोचने वाली पुलिस टीम में

1. कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2. उ0नि0 मिनाक्षी बिष्ट, थाना सिडकुल हरिद्वार
3. उ0नि0 अर्जुन कुमार, कोतवाली रानीपुर
4. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल, कोतवाली रानीपुर
5. हे0का0 291 विमल नेगी, कोतवाली रानीपुर
6. का0 777 सर्वजीत सिंह, कोतवाली रानीपुर
7- म0का0 28 मीनाक्षी, कोतवाली रानीपुर शामिल रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *