आज “Punjab National Bank” द्वारा पूरे भारतवर्ष में “Mega Agriculture Outreach Program” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हरिद्वार जनपद के विभिन्न विकास खंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लॉक में आत्मलपुर बोंगला शाखा, लक्सर ब्लॉक में लक्सर शाखा, नारसन ब्लॉक में मंगलौर शाखा तथा भगवानपुर ब्लॉक में भगवानपुर शाखा में मेगा एग्रीकल्चर आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), कृषि यंत्रीकरण, डेयरी, पशुपालन तथा अन्य कृषि आधारित ऋण योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रमों में लगभग 209लाभार्थियों को कुल लगभग ₹38 करोड़ के कृषि ऋण स्वीकृत/वितरित किए गए।
बहादराबाद ब्लॉक के आत्मलपुर बोंगला शाखा में आयोजित कार्यक्रम में बहादराबाद के खंड विकास अधिकारी (BDO) श्री मानस मित्तल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “Punjab National Bank द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से गरीब किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा गांवों के समग्र विकास को गति मिलेगी।
हरिद्वार जनपद के सभी ब्लॉकों में आयोजित Agriculture Outreach Program में मंडल प्रमुख श्री रंजन प्रकाश जी ने व्यक्तिगत रूप से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पीएनबी टीम का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन/Lead Bank Office हरिद्वार से श्री दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि केवल हरिद्वार ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष के जिलों एवं ग्राम पंचायत स्तर तक “Punjab National Bank” द्वारा Mega Agriculture Outreach Program आयोजन किया जा रहा है, जिसके अत्यंत उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं।
कार्यक्रम में सहायक जिला कृषि अधिकारी श्री राजकुमार जी ने सरकार द्वारा संचालित कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान की। वहीं पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक दैछीन पल्मों मैम, मुख्य प्रबंधक श्री अतुल मोहन गुप्ता एवं मुख्य प्रबंधक श्री गोपाल जी ने बैंक की विभिन्न कृषि एवं वित्तीय योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बैंक द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति सकारात्मक रुचि दिखाई। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, समय पर ऋण भुगतान करने तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया।