मेलाधिकारी ने रोड़ी-बेलवाला व शोल क्षेत्र में कुंभ तैयारियों का लिया जायजा

भीड़ प्रबंधन एवं आकस्मिक निकासी व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न निर्माण कार्यों और जनसुविधाओं का किया निरीक्षण

हरिद्वार, कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रोड़ी-बेलवाला एवं शोल क्षेत्र में चल रही तैयारियों और निर्माण कार्यों का मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हाथी पुल से शिवसेतु होते हुए धनुष पुल तक विभिन्न निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ पुलों एवं घाटों के अनुरक्षण, नए घाटों के निर्माण तथा भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में की जा रही तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी के अधिकारियों को यूआईआईडीबी के अंतर्गत हरकी पैड़ी एवं रोड़ी-बेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास से संबंधित प्रमुख कार्यों को आगामी कुंभ मेला से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

शिवसेतु एवं धनुष पुल के मध्य बनाए जा रहे घाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए मेलाधिकारी ने घाट को आवश्यक सुविधाओं एवं समुचित व्यवस्थाओं से युक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ स्वच्छता, प्रकाश तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मेलाधिकारी ने धनुष पुल से आस्था पथ को जोड़ने के लिए प्रारंभ किए गए पैदल मार्ग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी से श्रद्धालुओं की निकासी के लिए धनुष पुल से आस्था पथ होते हुए बैरागी कैंप तक जोड़ने वाला यह मार्ग भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मार्ग कुंभ मेले की आकस्मिक निकासी योजना की प्रमुख कड़ी है। ऐसे में इसके निर्माण में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने क्षेत्र में आवश्यकतानुसार उपयुक्त स्थानों पर पर्याप्त संख्या में शौचालय स्थापित करने, आकर्षक प्रकाश स्तंभ लगाने तथा श्रद्धालुओं से संबंधित अन्य जनसुविधाओं के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, परियोजना प्रबंधक यूपीडीसीसी सुमित मलवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *