*केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेस वार्ता*

*जनकल्याण, सुशासन और विकास के 12 वर्ष: मंत्री सुबोध उनियाल*

*मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर नरेंद्रनगर में मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेस वार्ता*

*जनविश्वास और सेवा भाव से सशक्त हुआ नया भारत : सुबोध उनियाल*

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज नरेंद्रनगर में प्रदेश के स्वास्थ्य, वन, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों की सबसे बड़ी ताकत जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से देशवासियों ने लगातार मोदी सरकार पर भरोसा जताया है, जिसके परिणामस्वरूप आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को जनआंदोलन का रूप दिया है। बीते वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं तथा डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से ₹4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत हुई हैं तथा सर्जिकल और एयर स्ट्राइक ने नए भारत की शक्ति का परिचय दिया है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें 32 करोड़ से अधिक खाते महिलाओं के हैं। 81 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक हेल्थ कार्ड बनाए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं तथा उज्ज्वला योजना के माध्यम से 11 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से अधिक घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है।

किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को ₹4.3 लाख करोड़ सीधे उनके खातों में भेजे गए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से 7 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग ₹10 लाख करोड़ का सस्ता ऋण उपलब्ध कराया गया है। वहीं लखपति दीदी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना तथा महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” अभियान के अंतर्गत 109 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को सूक्ष्म सिंचाई के दायरे में लाया गया है। देश में प्रतिदिन लगभग 34 किलोमीटर नए राजमार्गों का निर्माण हो रहा है।

मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है तथा बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर जनजातीय नायकों को सम्मान दिया गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नया संसद भवन, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और अन्य राष्ट्रीय प्रतीक नए भारत की सोच को दर्शाते हैं।

उत्तराखंड की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत राज्य में 61 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं तथा 17 लाख से अधिक मरीजों को ₹3400 करोड़ से अधिक के कैशलेस उपचार का लाभ मिला है। वहीं ₹12,000 करोड़ से अधिक लागत की ऑल वेदर सड़क परियोजना से चारधाम यात्रा और पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है।

इस अवसर पर नरेंद्रनगर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, पूर्व प्रमुख चंबा शिवानी बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *