टिहरी गढ़वाल। जनता मिलन में सुनी गईं 32 से अधिक शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

मानसून तैयारियों एवं जनसमस्याओं पर प्रभारी जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 32 से अधिक शिकायतें और समस्याएं समक्ष रखीं।

प्रभारी जिलाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए और साथ ही आगामी मानसून से निपटने के लिए तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान तहसील घनसाली, पट्टी ढुंगमन्दार, ग्राम स्यूरी (खबोगी) निवासी कलम सिंह द्वारा अवगत कराया है कि प्रार्थी की उक्त ग्राम में पैतृक सम्पत्ति स्थित है, जिसमें प्रार्थी पूर्व से ही कास्तकारी करता आ रहा है। प्रार्थी के द्वारा अपनी भूमि पर दो कमरे, गौशाला बकरवाड़ा, कम्पोस्ट पिट, फूड गार्डन, एक दुकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था, किन्तु वन विभाग द्वारा उक्त निर्माण को तोड़ने की शिकायत पर एसडीएम घनसाली को निरीक्षण कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

विकास खण्ड चम्बा के ग्राम डोबरा मल्ला निवासी गंगाधर द्वारा उनके गांव में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत पेयजल लाईन का निर्माण किया गया था तथा प्रार्थी के द्वारा अपने घर पर उक्त पेयजल लाईन से पेयजल कनेक्शन ले रखा है लेकिन प्रार्थी के घर पर पानी नही आ रहा है, जिस पर जल संस्थान को शीघ्र ही सम्बन्धित को पेय जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ।

तहसील जाखणीधार के ग्राम नवाकोट निवासी चण्डी प्रसाद रतूड़ी व प्रभाकर रतूड़ी द्वारा उनके निजी खेतों पर सहखातेधारक ने सौर उर्जा का प्लांट स्थिपित करने की शिकायत की, जिसपर तहसीलदार जाखणीधार को दो दिनो के भीतर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

तहसील घनसाली पट्टी कोटी फैगूल ग्राम मोलनौ निवासी दशरथ सिंह द्वारा अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग बौराडी नई टिहरी द्वारा कुछ माह पहले आधी–अधूरी सुरक्षा दीवार एवं क्रेट वायर लगाई गई है, जो की सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त नहीं है विभाग द्वारा 4.50 मीटर ऊंची और 28-30 मीटर लम्बी सुरक्षा दीवार लगवाई गई परंतु आंगन तक दीवार पूरी नहीं बनवाई गई एवं रास्ता भी अधूरा लगवाया गया है जिससे आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर अधिशासी अभियंता लोनिवि को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ थत्यूड़ के अध्यक्ष खेमचन्द्र भट्ट द्वारा थत्यूड़ क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न सड़कों पर पैराफिट न होने, सड़कों पर गढ्ढे होने तथा सड़कों की कई वर्षो से मरम्मत न होने सम्बन्धी शिकायत पर लोनिवि थत्यूड़ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।

जनता मिलन कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, सीएमओ डॉ श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, सांख्यिकी अधिकारी साक्षी शर्मा, आदि सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे ।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *