हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उन्नीस लाख से अधिक लोगों ने किया गंगा स्नान।

 

हरिद्वार में आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हर-की-पैड़ी समेत मां गंगा के विभिन्न घाटों पर सांय साढे सात बजे संध्या आरती तक लगभग 19 लाख 50 हजार श्रृद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

श्रद्धालुंओं के स्नान संख्या को जारी करते हुए पुलिस ने गंगा दशहरा पर्व सकुशल सम्पन्न होने की बात कही।
गंगा दशहरे पर देशभर से आये लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने के बाद दान पुण्य हवन यज्ञ और क्रिया कर्म आदि किये।
मंदिरों के दर्शन और पूजा अर्चना सम्बधी सामग्रियों की खरीदारी भी श्रद्धालुओं ने की।
गंगा दशहरा स्नान पर्व के लिये पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन तथा 40 सेक्टरों में विभाजित कर मेले की व्यवस्था की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *