हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार द्वारा गाजीवाली ग्राम में ग्रामवासियों के स्वच्छता अभियान में सहयोग हेतु निगम की ओर से मैनपावर उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान किया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कम्पोस्टेबल गार्बेज बैग्स में कूड़ा एकत्रित किया गया।

स्वच्छ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 (SWM Rules 2016) के प्रावधानों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में कूड़े का निस्तारण नगर निकाय स्तर से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े का निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर से किए जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई अतिरिक्त मैनपावर के माध्यम से एकत्रित कूड़े को ग्राम पंचायत द्वारा व्यवस्था किए गए वाहनों के माध्यम से ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित स्थल पर ले जाया गया एवं उसके निस्तारण की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर पर की गई।

उक्त एकत्रित कूड़े को ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों के माध्यम से उठाकर ग्राम पंचायत स्तर पर निस्तारण हेतु ले जाया गया। इस संबंध में कूड़ा परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा की गई थी। नगर निगम द्वारा केवल श्रमबल (मैनपावर) उपलब्ध कराया गया था। वाहनों की अनुपलब्धता की स्थिति में निगम की ओर से केवल एक जेसीबी वाहन कूड़ा एकत्रित करने हेतु सहयोग स्वरूप उपलब्ध कराया गया।

यह भी स्पष्ट किया जाता है कि नगर निगम द्वारा किसी भी ग्राम क्षेत्र के कूड़े को नगर क्षेत्र में निस्तारण हेतु नहीं लाया जाता है। जिन ग्राम पंचायतों द्वारा अपने यहां एकत्रित कूड़े के निस्तारण हेतु नगर निगम की सेवाएं ली जाती हैं, उनके लिए नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क लागू है। उक्त शुल्क के भुगतान के उपरांत ही संबंधित ग्रामों का कूड़ा नगर निगम की मशीनरी के माध्यम से नियमानुसार निस्तारित किया जाता है।

स्पष्ट किया जाता है कि उक्त दिवसों में नगर निगम द्वारा एकत्रित कूड़े का कोई परिवहन ग्राम क्षेत्र में नहीं किया गया तथा नगर निगम द्वारा केवल मैनपावर उपलब्ध कराई गई थी, जिनके माध्यम से सड़क आदि का कूड़ा उठाकर एकत्रित किया गया, परंतु उक्त कूड़े का कोई परिवहन नगर निगम द्वारा नहीं किया गया।

नगर निगम के संज्ञान में विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से यह तथ्य आया है कि उक्त अभियान के संबंध में यह समाचार प्रकाशित किया जा रहा है कि नगर निगम द्वारा एकत्रित कूड़े को वन क्षेत्र में डाला गया है। यह समाचार पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन है।

नगर निगम हरिद्वार सभी समाचार माध्यमों से अनुरोध करता है कि भविष्य में इस प्रकार के समाचार प्रकाशित करने से पूर्व निगम का पक्ष अवश्य लिया जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रामक स्थिति उत्पन्न न हो। इस प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक खबरों के प्रकाशन से नगर निगम कर्मचारियों के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

नगर निगम हरिद्वार स्वच्छता एवं जनसहभागिता के प्रतिg प्रतिबद्ध है तथा ग्राम स्तर पर भी सहयोगात्मक कार्यों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *