नरेंद्र नगर के पास एक डम्पर 200मीटर खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नरेंद्र नगर में एक डम्पर वाहन

 खाई में गिरा, मिट्टी पलटने गया एक डम्पर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

डम्पर के खाई में गिरने की सूचना थाना नरेंद्र नगर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया,घटना की सूचना पर SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के उप निरीक्षक सचिन रावत के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरे डम्पर वाहन संख्या UA 07CC 1331तक रोप के माध्यम से उतरकर उक्त डम्पर वाहन तक पहुँच बनायी।

वाहन में एक व्यक्ति (चालक) ही सवार था, जो घायल अवस्था में था। SDRF द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुये मुख्य मार्ग तक लाया गया। जहां से एम्बुलेंस के द्वारा उचित उपचार के लिए डम्पर चालक मेहरबान सिंह रावत पुत्र अवतार सिंह, उम्र 40 वर्ष निवासी जनपद पौड़ी गढ़वाल को अस्पताल भिजवाया गया है।

SDRF टीम के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगो ने बताया गया की उक्त व्यक्ति नरेंद्र नगर डंपिंग जोन में मिट्टी पलटने गया था जहां अचानक वाहन ज्यादा पीछे चले जाने के कारण खाई में गिर गया।
उप निरीक्षक सचिन रावत के साथ जाने वाली रेस्क्यू टीम में1. उप निरीक्षक सचिन रावत,2. मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश,3. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार,4. मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह,5. आरक्षी रविन्द्र सिंह
6. आरक्षी सुमित तोमर,7. आरक्षी नीरज खंडूडी, 8 आरक्षी मनमोहन सिंह,09. फायरमैन सुमित,10. चालक राहुल कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *