“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : सशक्त भारत की ओर ऐतिहासिक कदम माला राज्य लक्ष्मी शाह

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक स्वर्णिम एवं युगांतकारी अध्याय के रूप में सदैव अंकित रहेगा। यह केवल एक विधायी उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को समान अवसर, सम्मान और निर्णायक भागीदारी प्रदान करने का सशक्त संकल्प है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी, संवेदनशील एवं दृढ़ नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया जाता है। उनके नेतृत्व में पारित “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीय महिलाओं के सपनों, संघर्षों और उम्मीद को नई दिशा देने वाला एक व्यापक सामाजिक-राजनीतिक परिवर्तन का माध्यम है। इसके माध्यम से महिलाओं की भागीदारी पंचायत से लेकर संसद तक और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावशाली होगी, जिससे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती मिलेगी।

देवभूमि उत्तराखंड की पावन भूमि, जो वीरांगनाओं और मातृशक्ति के अद्वितीय योगदान के लिए जानी जाती है, जिसमें स्वतंत्र भारत की पहली महिला सांसद राजमाता कमलेंदु मति शाह चाहे वह रानी कर्णावती, तिलू रौतेली, गौरा देवी या पर्वतारोही बचेंद्री पाल जैसी प्रेरणास्रोत विभूतियाँ हों—इन सभी ने समाज में महिलाओं की भूमिका को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं।

इस ऐतिहासिक क्षण के हम सभी आज साक्षी बनते हुए गौरवान्वित है।

उत्तराखंड की महिलाएं सदियों से विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी अद्वितीय साहस, त्याग, श्रम और समर्पण का परिचय देती रही हैं। उन्होंने न केवल अपने परिवारों को सशक्त बनाया है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे वास्तव में समाज की आत्मा और विकास की आधारशिला हैं।

आज भारत की बेटियां अंतरिक्ष, विज्ञान, रक्षा, खेल, शिक्षा, उद्यमिता और स्टार्टअप जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। यह नए भारत की आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और सशक्त नारी शक्ति का जीवंत प्रमाण है।

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के माध्यम से महिलाओं को राजनीति एवं शासन व्यवस्था में अधिक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वे नीति निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। यह अधिनियम न केवल अधिकार प्रदान करेगा, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व, सम्मान और नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी बनेगा।

विशेष उल्लेखनीय है कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” किसी एक दल या वर्ग विशेष की महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की सभी वर्गों, समुदायों एवं पृष्ठ भूमियों से आने वाली महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करता है। यह समावेशी दृष्टिकोण ही इस अधिनियम की वास्तविक शक्ति है, जो प्रत्येक महिला को सशक्त बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय “सशक्त नारी, सशक्त भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह पहल देश को अधिक समावेशी, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अंततः, इस ऐतिहासिक पहल के लिए हम पुनः आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए हमें पूर्ण विश्वास है कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को एवं कानून अधिनियम को और अधिक सशक्त एवं संतुलित बनाएगा तथा देश को नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर करेगा।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *