जिले के नंदानगर इलाके में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि कई लोग जिंदा ही दबे गए। कई लोग खुशकिस्मती से बच गए, लेकिन कुछ की सांसें मलबे की नीचे थम गई। इनमें एक शख्स ऐसा भी है, जो 16 घंटे के बाद मलबे से जिंदा बाहर निकला, लेकिन शख्स की जान तो बच गई, लेकिन अपनी पत्नी और दो बेटों को नहीं बचा पाए। बताया जा रहा है कि वो अभी भी मलबे में दबे हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है।  एक कहावत है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई.. ऐसा ही कुछ आपदाग्रस्त नंदानगर के कुंतरी लगा फाली में देखने को मिला। जहां मलबे में दबा कुंवर सिंह 16 घंटे बाद जीवित निकला है, जो किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के प्रयासों से 16 घंटे से मलबे में दबे कुंवर सिंह को जीवित बाहर निकाला गया है।

खुशकिस्मती से कुंवर सिंह तो बच गए, लेकिन उनकी बदकिस्मती भी देखिए, उनके दो बेटे और पत्नी अभी भी मलबे में दबे हैं। कुंवर सिंह को तो 16 घंटे बाद बचाया गया, लेकिन उनके परिवार को बचाने की कोशिशें अभी भी जारी है। कहा जा रहा है कि उनका बच पाना मुश्किल है। एसडीआरएफ के जवान कटर मशीन से छत काटकर उनके रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवान हथौड़े और औजारों से छत तोड़कर भीतर दबे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। जवान दिन-रात उम्मीदों को जिंदा रखने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। चमोली पुलिस का कहना है कि मलबे की हर ईंट के पीछे एक जिंदगी की उम्मीद छिपी है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *